खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-कांकेर। जिले के त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में ग्राम पंचायत पुसवाड़ा में चुनाव में बाधा उत्पन्न करने वाला नामजद आरोपी पूर्व सरपंच घासीराम वट्टी पिता स्व नथेरा राम वट्टी काे आज बुधवार काे गिरफ्तारी कर लिया गया है, वहीं शेष नामजद आरोपियों की धरपकड़ जारी है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थी अशोक गोटे पिता मनराखन लाल गोटे निवासी बुढ़ादेव कालोनी चारामा थाना चारामा जिला कांकेर जो वर्तमान में शास.उ.मा.वि. भर्रीटोला में व्याख्याता एलबी के पद पर पदस्थ है, का त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2025 में रिटर्निग अफिसर कांकेर के आदेशानुसार मतदान सम्पन्न कराने के लिये पीठासीन अधिकारी के रूप में मतदान दल के साथ मतदान केंद्र पुसवाड़ा में 17 फरवरी 2025 को सरपंच पद के प्रत्याशियों को मतो की संख्या बताने के बाद सरपंच पद की कम वोट प्राप्त प्रत्याशी रूखमणी कोसम, रोहित नेताम, तोमेश यादव और उसके 40-50 साथियों द्वारा रात्रि लगभग 8.30 से 10.00 बजे के बीच एक राय होकर मतदान प्रक्रिया को प्रभावित करने एवं मत पेटी छिनने की नियत से शासकीय कार्य में बाधा उत्पन्न कर शासकीय कर्मचारियों पर प्रहार कर अश्लील गाली गलौज कर मारपीट कर चोट पहुंचाने एवं शासकीय संपत्ती को क्षतिग्रस्त करने के संबंध में लिखित आवेदन पत्र पेश करने पर थाना कांकेर में अपराध क्रमांक 54/2025 धारा 191(2),191(3), 296,115(2), 221,121(1), 132,126(2), 127(2), 324(3), 309(6) बीएनएस, लोक संपति क्षति निवारण 1984 की धारा 3,4 के तहत अपराध पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया । प्रकरण में आरोपी घासीराम वट्टी पिता स्व नथेरा राम वट्टी को आज बुधवार को गिरफ्तार किया गया जिसे न्यायिक रिमांड पर न्यायालय पेश् किया गया। प्रकरण के शेष नामजद आरोपियों का पता तलाश जारी है।
Trending
- नक्सलवाद के साये से समृद्धि के उजाले तक, भारत मंडपम में दिखा नए छत्तीसगढ़ का नया चेहरा
- जनजातीय गौरव दिवस पर जनजातीय संस्कृति, परंपरा और विरासत की दिखी अनुपम झलक
- मानव तस्करी और घरेलू हिंसा के खिलाफ जागरूकता का संदेश देगी राष्ट्रीय कार्यशाला, राज्यपाल करेंगे शुभारंभ, मुख्यमंत्री होंगे शामिल
- पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आबकारी नीति, फसल रकबा और मतदाता सूची के मुद्दों पर सरकार को घेरा
- पूल क्लब की आड़ में हेरोइन (चिट्टा) तस्करी का भंडाफोड़: 4 आरोपी गिरफ्तार, 3.69 लाख से अधिक की संपत्ति जब्त
- प्रधानमंत्री आवास योजना से रामकुमार कश्यप के परिवार को मिला पक्का आशियाना
- सेवा सेतु पोर्टल से रवि कुमार साहू को 10 दिनों में मिला स्थायी जाति प्रमाण पत्र
- गम्हरिया धान खरीदी केंद्र की व्यवस्थाओं से अन्नदाता संतुष्ट, ₹3,100 प्रति क्विंटल दर और ₹13,839 आदान सहायता ने बढ़ाया भरोसा

