खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-सुकमा। जिले में वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में नक्सल उन्मूलन अभियान अन्तर्गत नक्सलियों केे सप्लाई नेटवर्क को ध्वस्त करने जिले के लिए सप्लायरों की जानकारी एवं सूचना ह्यूमन इंट एवं टेक्निकल इंट के माध्यम से एकत्र की जा रही है, एवं संदिग्धों पर सतत् सूक्ष्म निगाह रखी जा रही है। इसी तारतम्य में नक्सलियों पीएलजीए बटालियन के सप्लाई नेटवर्क की ह्यूमन इंट एवं टेक्निकल इंट मिलने पर थाना मरईगड़ा से जिला बल तेलंगाना-छत्तीसगढ़ सीमावर्ती में मरईगुड़ा के फाररेस्ट नाका के पास मोबाईल चेक पोस्ट कार्यवाही किया गया।
इस दौरान मार्ग में आने जाने वाले वाहनों/रहागीरों की जांच के दाैरान 1 संदिग्ध व्यक्ति तेलंगाना स्टेट बार्डर से पैदल चल कर कंधे में बैग लटकाया हुआ आ रहा था, जिसे रोक कर पूछताछ करने पर संतोष जनक जवाब नही दे रहा था। नाम पूछने पर अपना नाम बुधरा कुहरामी पिता लखमा उम्र 23 वर्ष जाति मुरिया निवासी मल्लेमपेंटा थाना उसूर जिला बीजापुर का होना तथा नक्स्लियाें के तेलंगाना स्टेट कमेटी/पीएलजीए बटालियन कंपनी नंबर 1 में सप्लायर का कार्य करना बताया गया। बैग की तलाशी लेने पर विस्फोटक पदार्थ 1 बंडल कोर्डेक्स वायर, 12 नग डेटोनेटर, 8 नग जिलेटिन रॉड, 1 बंडल बिजली वायर, 15 नग बैटरी छोटा वाला, 3 नग नक्सल साहित्य बरामद किया गया।
बरामद विस्फोटक पदार्थ रखे जाने के संबंध मे पूछताछ करने पर नक्स्लियाें के तेलंगाना स्टेट कमेटी के बड़े लीडरो के कहने पर परिवहन करना बताया गया। उक्त कृत्य विधि विरूद्ध पाये जाने से बुधरा कुहरामी के खिलाफ थाना मरईगुड़ा में अपराध क्रमांक 01/2025 धारा 4, 5 विस्फोटक पदार्थ अधिनियम के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही करते हुए गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर न्यायिक रिमाण्ड में जेल भेजा गया।
Trending
- बेमेतरा में लघु धान्य फसलों की नई शुरुआत: पहली बार MSP पर बिकेगा कोदो, कुटकी और रागी; 30 दिसंबर तक पंजीयन का मौका
- 32वीं राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस के अंतर्गत 24वीं राज्य स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस का भव्य शुभारंभ
- अंतरराष्ट्रीय स्पर्धाओं में उतरने वाले छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों को तीन लाख रुपए तक की सहायता
- देवेंद्र यादव की राष्ट्रीय सचिव पद से विदाई, मनीष बंछोर की तीखी पोस्ट से सियासी पारा हाई
- चक्रवात से प्रभावित किसानों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराएगी राज्य सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- मुख्यमंत्री साय ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माताजी के निधन पर व्यक्त किया गहरा शोक
- छत्तीसगढ़ में स्पेशल एजुकेटर के 38 पदों पर सीधी भर्ती
- नर्सिंग की रिक्त सीटों के लिए दूसरे और तीसरे चरण की संयुक्त काउंसिलिंग

