खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-बीजापुर। नेशनल पार्क के जंगल में 9 फरवरी को हुई मुठभेड़ में 31 नक्सली मारे गए थे। इन नक्सलियों में से 28 की शिनाख्त एक कराेड़ दस लाख के ईनामी के रूप में की गई है। शेष 3 मारे गये नक्सलियों की पहचान की जा रही है। मारे गये नक्सली जिनकी शिनाख्त हाे गई, उनमें 8 लाख का ईनामी डीवीसीएम हुंगा कर्मा, 5 लाख का ईनामी एसीएम सुभाष ओयाम, 5 लाख काइ नामी एसीएम सन्नू उइका, 5 लाख का ईनामी एसीएम मनीराम कुहरामी, 5 लाख का ईनामी अमर मंडावी, 5 लाख का ईनामी एसीएम भरत ठाकुर, 5 लाख की ईनामी एसीएम सरोज अवलम उर्फ रोजा, 5 लाख की ईनामी एसीएम आयते माड़वी, 5 लाख का ईनामी एसीएम सोनू हपका, 5 लाख का ईनामी एसीएम मोटू उर्फ केशा पोटाम, 5 लाख, मंगू हेमला, 5 लाख, राजू मज्जी, 5 लाख, संजय कुम्मा, 5 लाख, सुखमती पोयाम, 5 लाख, मैनी पुनेम, 5 लाख, मीना कुंजाम, 5 लाख, मैनी मोड़ियम, 2 लाख के ईनामी सदस्य वेड़जा पेंटाराम, 2 लाख, मेट्टा हनमैया, 2 लाख के ईनामी सदस्य सन्नू मज्जी, 2 लाख, रमेश कुमार कुड़ियम, 2 लाख, सोनू माड़वी 2 लाख शांति पोड़ियामी, 2 लाख शशिकला कुड़ियम, 2 लाख सजंती उर्फ संजनी मड़कम, 2 लाख इनामी मल्ली कड़ती, 2 लाख हिड़मा माड़वी, 2 लाख के ईनामी सदस्य ज्योति हेमला शामिल हैं। पुलिस अधीक्षक बीजापुर डॉ. जितेन्द्र कुमार यादव ने बताया कि नेशनल पार्क एरिया में हुई मुठभेड़ में 11 महिला और 17 पुरुष नक्सलियों की पहचान हुई है। मारे गए 28 नक्सलियों के शव विधिवत परिजनों को सुपुर्द किए गए हैं।
इस मुठभेड़ में नेशनल पार्क एरिया में 29 वर्ष से आतंक का पर्याय रहे हूंगा का भी अंत हो गया है। बीजापुर पुलिस के अनुसार पश्चिम बस्तर डिवीजन सचिव डीवीसीएम हूंगा कर्मा ऊर्फ सोनकू वर्ष 1996 में नक्सल संगठन में सक्रिय था। उसके विरूद्ध बीजापुर जिले के विभिन्न थानों में हत्या, हत्या का प्रयास, डकैती, लूट, अपहरण, कैम्प हमले और पुलिस पार्टी पर हमला जैसे मामले दर्ज थे। उसके खिलाफ 8 अपराध पंजीबद्ध और 3 स्थाई वारंट लंबित पाया गया है। उस पर 8 लाख रुपए का इनाम घोषित था। इसके अलावा अन्य 27 नक्सलियों पर 2 से 5 लाख रुपए तक के इनाम घोषित थे। कुल एक कराेड़ दस लाख के इनामी नक्सली इस मुठभेड़ में मारे गए हैं। तीन की शिनाख्त अभी बाकी है। मुठभेड़ के बाद जो जानकारी सामने आ रही है उसके अनुसार सेंड्रा इलाके में जहां मुठभेड़ हुई वहां पर आम लोगों के आने जाने पर सख्त पाबंदी है। इस इलाके में नक्सलियों की मर्जी के बगैर परिंदा भी पर नहीं मार सकता। ऐसे मुश्किल इलाके में जवानों ने 31 नक्सलियाें को ढेर कर दिया। बताया जा रहा है कि नक्सलियों की बटालियन नंबर 1, मद्देड़ एरिया कमेटी और नेशनल पार्क एारिया कमेटी की संयुक्त बैठक यहां पर हो रही थी , बैठक किसी बड़े हमले की याेजना के लिए तीन दिनों से नक्सली यहां बैठक कर रहे थे।
पुलिस महानिरीक्षक बस्तर रेंज सुन्दरराज पी. ने मारे गए 31 नक्सलियों में से 28 की शिनाख्त की जानकरी देते हुए उन्हाेने बताया गया कि वर्ष 2025 में बस्तर रेंज में पुलिस और नक्सलियों के बीच हुए मुठभेड़ में अब तक एके 47-2 नग, 7.62एमएम एसएलआर -5 नग , 5.56 एमएम इंसास-2 नग एवं .303 रायफल- 3 नग सहित कुल 77 हथियार बरामद हुआ है l इसी तरह वर्ष 2024 में वर्ष में बस्तर रेंज में पुलिस और नक्सलियों के बीच हुए मुठभेड़ में अब तक एलएमजी रायफल 3 नग एके 47-10 नग, 7.62 एमएम एसएलआर-11 नग , 5.56 एमएम इंसास – 9 नग एवं 303 रायफल- 15 नग सहित कुल 286 हथियार बरामद हुआ है।
Trending
- नक्सलवाद के साये से समृद्धि के उजाले तक, भारत मंडपम में दिखा नए छत्तीसगढ़ का नया चेहरा
- जनजातीय गौरव दिवस पर जनजातीय संस्कृति, परंपरा और विरासत की दिखी अनुपम झलक
- मानव तस्करी और घरेलू हिंसा के खिलाफ जागरूकता का संदेश देगी राष्ट्रीय कार्यशाला, राज्यपाल करेंगे शुभारंभ, मुख्यमंत्री होंगे शामिल
- पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आबकारी नीति, फसल रकबा और मतदाता सूची के मुद्दों पर सरकार को घेरा
- पूल क्लब की आड़ में हेरोइन (चिट्टा) तस्करी का भंडाफोड़: 4 आरोपी गिरफ्तार, 3.69 लाख से अधिक की संपत्ति जब्त
- प्रधानमंत्री आवास योजना से रामकुमार कश्यप के परिवार को मिला पक्का आशियाना
- सेवा सेतु पोर्टल से रवि कुमार साहू को 10 दिनों में मिला स्थायी जाति प्रमाण पत्र
- गम्हरिया धान खरीदी केंद्र की व्यवस्थाओं से अन्नदाता संतुष्ट, ₹3,100 प्रति क्विंटल दर और ₹13,839 आदान सहायता ने बढ़ाया भरोसा

