खबर वर्ल्ड न्यूज-शिव तिवारी-बिलासपुर। केंद्रीय राज्यमंत्री और बिलासपुर सांसद तोखन साहू ने केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात कर छत्तीसगढ़ को रेलवे के लिए ऐतिहासिक बजट आवंटन देने पर आभार व्यक्त किया। इस बार छत्तीसगढ़ को रेलवे क्षेत्र में 6,925 रुपये करोड़ का बजट मिला है, जो 2009-14 के औसत वार्षिक बजट रुपये 311 करोड़ से 22 गुना अधिक है। इस अवसर पर तोखन साहू ने बिलासपुर संसदीय क्षेत्र में रेलवे सुविधाओं को बढ़ाने के लिए कई महत्वपूर्ण मांगें भी रखीं।
उन्होंने भनवारटंक रेलवे स्टेशन के पहले मरही माता मंदिर के पास अंडरब्रिज के निर्माण, सल्का-मजगांव पहुंच मार्ग पर अंडरब्रिज निर्माण, नवागांव (सल्का) से ढेलुवापुर पहुंच मार्ग पर अंडरब्रिज निर्माण और जयराम नगर (आजाद मोहल्ले) में अंडरब्रिज निर्माण की मांग की। इसके अलावा, कोटा रेलवे स्टेशन के आगे मां महामाया की नगरी रतनपुर के लिए ओवरब्रिज निर्माण और लंबे समय से अधूरे पड़े जयराम नगर ओवरब्रिज को शीघ्र पूरा करने की मांग रखी।
Trending
- नक्सलवाद के साये से समृद्धि के उजाले तक, भारत मंडपम में दिखा नए छत्तीसगढ़ का नया चेहरा
- जनजातीय गौरव दिवस पर जनजातीय संस्कृति, परंपरा और विरासत की दिखी अनुपम झलक
- मानव तस्करी और घरेलू हिंसा के खिलाफ जागरूकता का संदेश देगी राष्ट्रीय कार्यशाला, राज्यपाल करेंगे शुभारंभ, मुख्यमंत्री होंगे शामिल
- पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आबकारी नीति, फसल रकबा और मतदाता सूची के मुद्दों पर सरकार को घेरा
- पूल क्लब की आड़ में हेरोइन (चिट्टा) तस्करी का भंडाफोड़: 4 आरोपी गिरफ्तार, 3.69 लाख से अधिक की संपत्ति जब्त
- प्रधानमंत्री आवास योजना से रामकुमार कश्यप के परिवार को मिला पक्का आशियाना
- सेवा सेतु पोर्टल से रवि कुमार साहू को 10 दिनों में मिला स्थायी जाति प्रमाण पत्र
- गम्हरिया धान खरीदी केंद्र की व्यवस्थाओं से अन्नदाता संतुष्ट, ₹3,100 प्रति क्विंटल दर और ₹13,839 आदान सहायता ने बढ़ाया भरोसा

