खबर वर्ल्ड न्यूज-आशीष कंठले-बेमेतरा। राम मंदिर ट्रस्ट की जमीन एक बार फिर विवादों के घेरे में है। जहां जिले के ग्राम मजगांव में रामचंद्र मंदिर ट्रस्ट की भूमि का नामांतरण किया गया है। इसके विरोध में ग्रामीण कलेक्ट्रेट पहुंचे। ग्रामीणों ने बताया कि मंदिर विकास के लिए दान की जमीन गांव में है। जो सर्वाकार दिलेश्वर साहू की देखरेख में जमीन थी। जिसे बेचने का अधिकार उसे प्राप्त नहीं है। जमीन बेचने के लिए उन्होंने अनुमति ली थी। सर्वाकार ने अपने निजी स्वार्थ के चलते अवैध तरीके से भाजपा नेता के साथ मिली भगत कर प्रभा माहेश्वरी पत्नी अनिल माहेश्वरी के नाम खरीद बिक्री की गई है।
वहीं ग्रामीणों ने बताया कि भाजपा नेता अनिल माहेश्वरी दुर्ग सांसद विजय बघेल के बेमेतरा जिला सांसद प्रतिनिधि भी है। जिन्होंने पत्नी के नाम ट्रस्ट की जमीन खरीद कर बिक्री की है। वही विवाद को देखते हुए भाजपा नेता के द्वारा उक्त जमीन को किसी दूसरे के पास बेचने की बात सामने आई है। वही कलेक्टर रणबीर शर्मा ने इस पूरे मामले में जांच कर कार्रवाई करने की बात कही है।
Trending
- मुख्यमंत्री सेवा सेतु बना सहारा: नाम परिवर्तन की प्रक्रिया हुई आसान, छात्रा की जेईई परीक्षा की राह हुई सुगम
- ऑनलाइन टोकन सुविधा से महिला किसानों को भी मिल रही सहूलियत, धान खरीदी बनी आसान
- प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना से कंचन तिवारी को मिला आर्थिक संबल, मातृत्व के सफर में बनी मददगार
- ‘ऑपरेशन निश्चय’ के तहत बड़ी कार्रवाई, 85 किलो गांजे समेत 71.67 लाख रुपये का माल जब्त; महिला समेत 4 तस्कर गिरफ्तार
- इलाज की चिंता से मुक्ति: छत्तीसगढ़ में गरीब और मध्यम वर्ग के लिए सुरक्षा कवच बनी आयुष्मान योजना
- जल जीवन मिशन ने बदली पहाड़ी गांव गहन्दर की तस्वीर, पानी जुटाने की जद्दोजहद से मिली मुक्ति
- उड़ीसा में सक्रिय दो इनामी माओवादियों ने बीजापुर पुलिस के समक्ष किया आत्मसमर्पण
- बड़ेपल्ली के जंगल में माओवादी डम्प से 39 लाख 77 हजार रुपये नगद बरामद

