खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-बीजापुर। छत्तीसगढ़ में बीजापुर जिले के फरसेगढ़ थाना क्षेत्र अंर्तगत नेशनल पार्क क्षेत्र में महाराष्ट्र और छत्तीसगढ़ की सीमा पर नेशनल पार्क के जंगल में नक्सलियों के बीच रविवार सुबह 8:30 बजे से जारी मुठभेड़ में 12 वर्दीधारी नक्सलियों को मार गिराया गया है। वहीं इस मुठभेड़ में दो जवान भी बलीदान हो गए है, और मुठभेड़ में दो जवान घायल हो गए हैं, जिन्हें वापस लाने के लिए जगदलपुर से हेलीकॉप्टर भेजा गया है। मारे गए नक्सलियों की संख्या बढ़ सकती है। मुठभेड़ की जगह से नक्सलियाे के शव के साथ मुठभेड़ स्थल से भारी मात्रा में हथियार एवं विस्फोटक बरामद हुआ है l
बस्तर आईजी सुंदरराज पी. ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि बीजापुर के नेशनल पार्क क्षेत्र के जंगल में हुई मुठभेड़ में नक्सलियों को भारी नुकसान की संभावना है। इस मुठभेड़ में 12 वर्दीधारी नक्सली मारे गए हैं, सभी के शवों को बरामद कर लिया गया है। मृत नक्सलियों की पहचान की जा रही है। वहीं मुठभेड़ में 2 जवान बलीदान एवं अन्य 2 जवान घायल हुए हैं। दोनो घायल जवान की हालत खतरे से बाहर है । उन्हाेने बताया कि अतिरिक्त बल को माैके के लिए भेजा गया है, सर्च अभियान जारी है, विस्तृत जानकारी अभियान पूरा होने के बाद पृथक से जारी की जावेगी।

