खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। सुरक्षाबलों की ओर से की जा रही कार्रवाई के बाद अब छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद अंतिम सांसे गिन रहा है। इस बीच अब बीजापुर जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है। यहां एक बार फिर पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई है। बताया जा रहा है कि नेशनल पार्क एरिया में यह एनकाउंटर चल रहा है। इस मुठभेड़ में 12 से ज्यादा नक्सलियों के मारे जाने की खबर है। कहा जा रहा है कि मुठभेड़ कई बड़े नक्सली नेताओं के फंसे हुए हैं। वहीं मौके से कई ऑटोमेटिक हथियार भी बरामद किए गए हैं।
बस्तर पुलिस से दी गई जानकारी के मुताबिक साल 2025 में नक्सल मोर्चे पर अब तक अलग अलग मुठभेड़ में बस्तर सहित पूरे राज्य में 49 नक्सली मारे जा चुके हैं। इनमें से 33 नक्सली बीजापुर समेत सात जिलों वाले बस्तर संभाग में मारे गए हैं। विगत 32 दिनों में कुल 25 हार्डकोर माओवादियों के शव बरामद किये गए हैं। 20 और 21 जनवरी को गरियाबंद एनकाउंटर में कुल 16 नक्सली मारे गए। साल 2024 में कुल 219 नक्सलियों को मार गिराने में फोर्स को सफलता मिली।
Trending
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के करोड़ों लोगों को गरीबी से मिली मुक्ति : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- धान खरीदी 2026-27: किसानों की समस्याओं के त्वरित समाधान पर शासन का फोकस, रकबा सुधार और खरीदी केंद्रों की व्यवस्थाओं में तेज़ी
- दिल्ली से लौटे मुख्यमंत्री साय: बोले- अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले से छत्तीसगढ़ की लोक कला को मिल रही वैश्विक पहचान
- उत्साह और गरिमामय वातावरण में मनाया गया जनजातीय गौरव दिवस
- चिल्फी अंतर्राज्यीय चेकपोस्ट पर बड़ी कार्रवाई: बिहार के कैमूर से लाया जा रहा 301 क्विंटल धान जब्त, मंडी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज
- जैव विविधता संरक्षण के लिए प्रभावी नियम बनाने पर विशेषज्ञों ने किया मंथन
- 32वीं राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस अंतर्गत राज्य स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस का उत्साहपूर्ण समापन
- चार जिलों में निर्माण कार्यों की पड़ताल, लोक निर्माण विभाग के सचिव ने मौके पर दिए सख्त निर्देश

