खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ में शुक्रवार को सबसे बड़ा एंटी नक्सल ऑपरेशन हुआ। इसमें 36 नक्सलियों के मारे जाने की खबर है। दंतेवाड़ा-नारायणपुर जिले की सीमा पर हुए इस एनकाउंटर में पुलिस ने अभी तक 30 से ज्यादा नक्सलियों के शव बरामद किया है। इलाके में अभी जवान सर्चिंग ऑपरेशन चला रहे हैं। इधर, शुक्रवार देर रात सीएम हाउस में इस एनकाउंटर को लेकर हाईलेवल मीटिंग हुई। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने सीएम साय को फोन कर इस संबंध में जानकारी ली। सीएम ने उन्हें पूरे घटनाक्रम और जवानों की सफलता ही बिंदुवार जानकारी दी।
दरअसल, सुरक्षाबलों को शुक्रवार को एक मुखबिर से सूचना मिली की ओरछा थाना इलाके के नेंदुर और थुलथुली गांव के बीच में नक्सली किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फ़िराक में हैं। सूचना मिलने के बाद फोर्स को मौके के लिए रवाना किया गया। जवानों को आता देख नक्सलियों की ओर से फायरिंग शुरू कर दी गई।
जवानों ने भी जवाबी कार्रवाई की। जवानों को भारी पड़ता देख मौके से नक्सली पीछे हट गए। जवानों ने यहां 36 नक्सलियों को ढेर कर दिया। फायरिंग रुकने के बाद सर्च ऑपरेशन चलाया गया। जवानों ने नक्सलियों के शव के साथ AK-47, एसएलआर जैसे हथियार बरामद किए हैं। इसे अब तक सबसे बड़ा एंटी नक्सल ऑपरेशन बताया जा रहा है।
Trending
- मुख्यमंत्री सेवा सेतु बना सहारा: नाम परिवर्तन की प्रक्रिया हुई आसान, छात्रा की जेईई परीक्षा की राह हुई सुगम
- ऑनलाइन टोकन सुविधा से महिला किसानों को भी मिल रही सहूलियत, धान खरीदी बनी आसान
- प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना से कंचन तिवारी को मिला आर्थिक संबल, मातृत्व के सफर में बनी मददगार
- ‘ऑपरेशन निश्चय’ के तहत बड़ी कार्रवाई, 85 किलो गांजे समेत 71.67 लाख रुपये का माल जब्त; महिला समेत 4 तस्कर गिरफ्तार
- इलाज की चिंता से मुक्ति: छत्तीसगढ़ में गरीब और मध्यम वर्ग के लिए सुरक्षा कवच बनी आयुष्मान योजना
- जल जीवन मिशन ने बदली पहाड़ी गांव गहन्दर की तस्वीर, पानी जुटाने की जद्दोजहद से मिली मुक्ति
- उड़ीसा में सक्रिय दो इनामी माओवादियों ने बीजापुर पुलिस के समक्ष किया आत्मसमर्पण
- बड़ेपल्ली के जंगल में माओवादी डम्प से 39 लाख 77 हजार रुपये नगद बरामद

