खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। छत्तीसगढ़ की षष्ठम विधानसभा का पंचम सत्र सोमवार 24 फरवरी 2025 से प्रारंभ होकर शुक्रवार 21 मार्च 2025 तक आहूत की गई है, विधानसभा सत्र के दौरान विधानसभा सदस्यों द्वारा पूछे गए प्रश्नों की जानकारी शासन को निर्धारित समय-सीमा में भेजा जाना है। कलेक्टर हरिस एस द्वारा उक्त कार्य को समय पर सम्पादन सुनिश्चित करने हेतु अपर कलेक्टर सीपी बघेल मोबाइल नंबर 77729-84676 एवं दूरभाष नम्बर 07782-222615 को नोडल अधिकारी और डिप्टी कलेक्टर गगन शर्मा मोबाइल नंबर 81038-17122 को सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।
इस परिप्रेक्ष्य में जारी आदेश के अनुसार उक्त महत्वपूर्ण कार्य के मद्देनजर कलेक्टर कार्यालय एवं अधीनस्थ कार्यालय सहित अन्य विभागों के अधिकारी-कर्मचारी विधानसभा सत्र के दौरान अवकाश पर नहीं रहेंगे और न ही मुख्यालय से अन्यत्र रहेंगे। अवकाश के दिनों में भी मुख्यालय में उपस्थिति सुनिश्चित करेंगे। कार्यालय प्रमुख तथा प्रभारी अधिकारी प्राथमिकता के आधार पर प्रश्नों के प्रारूप उत्तर तैयार कर स्वयं कलेक्टर से अनुमोदन प्राप्त कर प्रेषित करेंगे। कलेक्टर के भ्रमण अथवा मुख्यालय से बाहर रहने के दौरान नोडल अधिकारी अपर कलेक्टर सीपी बघेल से अनुमोदन एवं हस्ताक्षर करवाकर प्रारूप उत्तर भेजना सुनिश्चित करेंगे।
Trending
- भाजपा ओबीसी मोर्चा की नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित: छत्तीसगढ़ के विधायक ललित चंद्राकर बने राष्ट्रीय महामंत्री
- किराना दुकान से आत्मनिर्भर बनीं पूनम देवी
- चक्रवात से प्रभावित किसानों को मिलेगी राहत, फसल क्षति का सर्वे करने खेतों तक पहुंचा प्रशासन
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के करोड़ों लोगों को गरीबी से मिली मुक्ति : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- धान खरीदी 2026-27: किसानों की समस्याओं के त्वरित समाधान पर शासन का फोकस, रकबा सुधार और खरीदी केंद्रों की व्यवस्थाओं में तेज़ी
- दिल्ली से लौटे मुख्यमंत्री साय: बोले- अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले से छत्तीसगढ़ की लोक कला को मिल रही वैश्विक पहचान
- उत्साह और गरिमामय वातावरण में मनाया गया जनजातीय गौरव दिवस
- चिल्फी अंतर्राज्यीय चेकपोस्ट पर बड़ी कार्रवाई: बिहार के कैमूर से लाया जा रहा 301 क्विंटल धान जब्त, मंडी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज

