खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। नगरीय निकाय चुनाव प्रक्रिया के तहत आगामी 11 फरवरी को होने वाले मतदान को लेकर जगदलपुर निगम क्षेत्र में प्रचार अभियान अपने चरम पर पंहुच गया है। चुनावी मैदान में ताल ठाेक रहे पार्षद एवं महापाैर के उम्मीदवार प्रचार अभियांन में जमकर पसीना बहा रहे हैं, और अलसुबह से लेकर देर रात तक ढोल-नगाड़े के साथ प्रचार कर रहे हैं। वहीं पूरा शहर चुनावी बैनर, पोस्टर व पाम्प्लेट से पट गया है। निर्दलीय उम्मीदवार भी प्रचार अभियान में पूरी ताकत झोंक रहे हैं। नगरीय निकाय चुनाव में मतदान के दाे दिन पहले अर्थात 9 फरवरी को प्रचार अभियान थम जाएगा। इसके बाद प्रत्याशी अपने-अपने स्तर पर बिना शोर के प्रचार करेंगे।
उल्लेखनीय है कि इस चुनाव में वार्डों में प्रचार करने पार्षदों के लिए पर्याप्त समय है, वहीं महापौर प्रत्याशियों को प्रचार अभियान में रात-दिन एक करना पड़ रहा है, क्योंकि महापौर प्रत्याशियों को शहर के 48 वार्डों तक पहुंचकर समर्थन जुटाना है। प्रमुख राजनीतिक दल भाजपा एवं कांग्रेस प्रत्याशियों के पोस्टर और झंडा लगाने में पूरा दम दिखा रहे हैं। मुख्य मार्गों पर सड़क के दोनों ओर झंडे ही झंडे नजर आ रहा है। जिस जगह पर भाजपा का झंडा तो उस जगह पर कांग्रेसी भी अपना झंडा लगाने से नहीं चूक रहे हैं। कुल मिलाकर अब पूरा शहर चुनावी रंग में रंग गया है। हालांकि बाकी बचे अंतिम दाे दिनों में प्रचार अभियान और जोर पकड़ेगा, क्योंकि प्रचार के लिए अब मात्र दाे दिन का ही समय शेष रह गया है। चुनावी मैदान में उतरे भाजपा, कांग्रेस सहित अन्य राजनीतिक दलों व निर्दलीय प्रत्याशी जनता से वादा कर रहे हैं। साथ ही एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप भी लगा रहे हैं। वहीं कई वाडौं में पार्षदों के कार्यों को भी सामने रखकर जनता से समर्थन जुटाने का प्रयास किया जा रहा है। कुल मिलाकर सभी उम्मीदवार अपने-अपने पक्ष में मतदाताओं को रिझाने का पूरा प्रयास कर रहे हैं।
Trending
- किराना दुकान से आत्मनिर्भर बनीं पूनम देवी
- चक्रवात से प्रभावित किसानों को मिलेगी राहत, फसल क्षति का सर्वे करने खेतों तक पहुंचा प्रशासन
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के करोड़ों लोगों को गरीबी से मिली मुक्ति : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- धान खरीदी 2026-27: किसानों की समस्याओं के त्वरित समाधान पर शासन का फोकस, रकबा सुधार और खरीदी केंद्रों की व्यवस्थाओं में तेज़ी
- दिल्ली से लौटे मुख्यमंत्री साय: बोले- अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले से छत्तीसगढ़ की लोक कला को मिल रही वैश्विक पहचान
- उत्साह और गरिमामय वातावरण में मनाया गया जनजातीय गौरव दिवस
- चिल्फी अंतर्राज्यीय चेकपोस्ट पर बड़ी कार्रवाई: बिहार के कैमूर से लाया जा रहा 301 क्विंटल धान जब्त, मंडी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज
- जैव विविधता संरक्षण के लिए प्रभावी नियम बनाने पर विशेषज्ञों ने किया मंथन

