खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-कोंडागांव। जिले के ग्राम पाला में राज्य रोग अन्वेषण प्रयोगशाला की रिपोर्ट के अनुसार 13 सुअरों में जापानी इंसेफेलाइटिस की पुष्टि पुष्टि हुई है। इसके मद्देनजर त्वरित कदम उठाते हुए रोकथाम के उपाय किए जा रहे हैं। जिसके बाद कलेक्टर कुणाल दुदावत ने तत्काल कार्रवाई के आदेश दिए हैं।
राज्य रोग अन्वेषण प्रयोगशाला की रिपोर्ट के मुताबिक पाला गांव में 13 सूअरों में ये खतरनाक वायरस मिला है। जिसके बाद पशुपालन विभाग की टीमें गांव में घर-घर जाकर सूअर पालकों को जागरूक कर रही हैं। वही इलाके में दवा का छिड़काव किया जा रहा है।
इसके तहत पशुपालन विभाग की टीम द्वारा गांव में घर-घर जाकर सुअर पालकों को जापानी इंसेफेलाइटिस के लक्षण, कारण और रोकथाम के बारे में विस्तृत जानकारी दी जा रही है। साथ ही उन्हें बताया जा रहा है कि यह बीमारी मुख्य रूप से मच्छरों के जरिए फैलती है और इससे न केवल पशु बल्कि मनुष्यों को भी खतरा हो सकता है। पशुधन विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार संक्रमण को नियंत्रित करने के लिए वेक्टर कंट्रोल अभियान के तहत प्रभावित क्षेत्र में मच्छर नाशक दवाओं का छिड़काव किया जा रहा है। पशुपालन विभाग की टीम ने ग्रामीणों से अपील की है कि वे अपने आस-पास साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखें और सुअर बाड़ों को स्वच्छ व मच्छर मुक्त रखें, ताकि संक्रमण के फैलाव को रोका जा सके। प्रशासन ने ग्रामीणों को सावधानी बरतने और किसी भी संदिग्ध लक्षण दिखने पर तुरंत चिकित्सा सहायता लेने की सलाह दी है। साथ ही प्रभावित क्षेत्र में सतत निगरानी रखने के निर्देश भी दिए गए हैं। जापानी इंसेफेलाइटिस से बचाव के लिए सावधानियां बरतने की अपील करते हुए कहा गया है कि सूअर बाड़ों को नियमित रूप से साफ रखें। आसपास पानी न जमने दें, ताकि मच्छर न पनपें।
Trending
- नक्सलवाद के साये से समृद्धि के उजाले तक, भारत मंडपम में दिखा नए छत्तीसगढ़ का नया चेहरा
- जनजातीय गौरव दिवस पर जनजातीय संस्कृति, परंपरा और विरासत की दिखी अनुपम झलक
- मानव तस्करी और घरेलू हिंसा के खिलाफ जागरूकता का संदेश देगी राष्ट्रीय कार्यशाला, राज्यपाल करेंगे शुभारंभ, मुख्यमंत्री होंगे शामिल
- पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आबकारी नीति, फसल रकबा और मतदाता सूची के मुद्दों पर सरकार को घेरा
- पूल क्लब की आड़ में हेरोइन (चिट्टा) तस्करी का भंडाफोड़: 4 आरोपी गिरफ्तार, 3.69 लाख से अधिक की संपत्ति जब्त
- प्रधानमंत्री आवास योजना से रामकुमार कश्यप के परिवार को मिला पक्का आशियाना
- सेवा सेतु पोर्टल से रवि कुमार साहू को 10 दिनों में मिला स्थायी जाति प्रमाण पत्र
- गम्हरिया धान खरीदी केंद्र की व्यवस्थाओं से अन्नदाता संतुष्ट, ₹3,100 प्रति क्विंटल दर और ₹13,839 आदान सहायता ने बढ़ाया भरोसा

