खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-नारायणपुर। जिले के नेंदूर-थुलथुली ग्राम के जंगलों में आज शुक्रवार को दंतेवाड़ा और नारायणपुर की सीमा पर जवानों ने 30 नक्सलियों को ढेर कर दिया है। मारे गए नक्सलियों से एके 47 और एसएलआर जैसे दर्जनाें अत्याधुनिक हथियार भी बरामद किए गये हैं। नक्सलियों के शव और बरामद हथियारों को देर रात तक जिला मुख्यालय दंतेवाड़ा लाया जाएगा। मारे गये नक्सलियो की पहचान अभी नहीं हो सकी है। बस्तर आईजी सुंददराज पी. ने मुठभेड़ की पुष्टि करते हुए बताया कि 30 नक्सलियों के शव बरामद कर लिए गये हैं, उन्हाेने कहा कि इसके अलावे और भी नक्सलियों के मारे जाने की संभावना है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस को सूचना मिली थी कि दंतेवाड़ा और नारायणपुर की सीमा पर नेंदूर-थुलथुली के जंगल में बड़े माओवादी लीडरों का जमावड़ा की सूचना पर नारायणपुर पुलिस से समन्वय स्थापित कर एक ज्वाइंट ऑपरेशन चलाया गया। सूचना के बाद दंतेवाड़ा और नारायणपुर से गुरुवार की देर रात डीआरजी की टुकड़िया मौके के लिए निकली गई, पूरी रात चलने के बाद आज शुक्रवार सुबह जब जवानों की टुकड़ियों थुलथुली गांव के पास जंगलों में सर्च कर रही थी। इसी दौरान पहले से मौजूद नक्सलियों ने जवानों पर फायरिंग खोल दी। दोपहर लगभग 1 बजे पहली मुठभेड़ हुई है। नक्सलियों द्वारा फायरिंग को देख जवान अलर्ट हुए और जवाबी कार्रवाई की। दोपहर 1 से शाम 4 बजे तक रुक-रुक कर दोनों ओर से फायरिंग होती रही। शाम 4 बजे जब जवानों ने मौके की पड़ताल की तो उन्हें वहां से 7 नक्सलियों के शव मिले। इसके साथ ही एक एसएलआर एक-एक-47 और कुछ अन्य हथियार भी मिले हैं। पहली मुठभेड के कुछ ही देर बाद देर बाद दोबारा दंतेवाड़ा और नारायणपुर की टीम से नक्सलियों की मुठभेड़ हुई। इस बार भी जवानों ने नक्सलियों को भारी नुकसान पहुंचा, डीआरजी की टीम ने फिर सात नक्सलियों को मार गिराया। इधर जवानों ने यहां से भी एके 47 जैसे अत्याधुनिक हथियार बरामद किये है। इसके बाद ताे नक्सलियाें के मारे जाने की संख्या बढ़कर 30 तक पंहुच गई है।
दंतेवाड़ा एसपी गौरव रॉय ने बताया कि शीर्ष नक्सली नेता नीति व अन्य बड़े लीडर्स की उपस्थिति की सूचना मिली थी। इसी सूचना पर बडी पार्टी मौके के लिये निकाली गयी। नीति के साथ बड़ी संख्या में उसके अपने सुरक्षाकर्मी भी रहते हैं। इस लिहाज से बड़ी सावधानी से जवानों को इस आपरेशन को अंजाम देने निर्देश दिया गया था। श्री रॉय ने बताया कि मौके पर कंपनी नं- 6 पूर्वी डिवीजन व पीएलजीए के नक्सलियों के साथ मुठभेड़ हुई है। ये कंपनी इसी क्षेत्र में लंबे समय से सक्रिय रही है।
Trending
- मुख्यमंत्री सेवा सेतु बना सहारा: नाम परिवर्तन की प्रक्रिया हुई आसान, छात्रा की जेईई परीक्षा की राह हुई सुगम
- ऑनलाइन टोकन सुविधा से महिला किसानों को भी मिल रही सहूलियत, धान खरीदी बनी आसान
- प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना से कंचन तिवारी को मिला आर्थिक संबल, मातृत्व के सफर में बनी मददगार
- ‘ऑपरेशन निश्चय’ के तहत बड़ी कार्रवाई, 85 किलो गांजे समेत 71.67 लाख रुपये का माल जब्त; महिला समेत 4 तस्कर गिरफ्तार
- इलाज की चिंता से मुक्ति: छत्तीसगढ़ में गरीब और मध्यम वर्ग के लिए सुरक्षा कवच बनी आयुष्मान योजना
- जल जीवन मिशन ने बदली पहाड़ी गांव गहन्दर की तस्वीर, पानी जुटाने की जद्दोजहद से मिली मुक्ति
- उड़ीसा में सक्रिय दो इनामी माओवादियों ने बीजापुर पुलिस के समक्ष किया आत्मसमर्पण
- बड़ेपल्ली के जंगल में माओवादी डम्प से 39 लाख 77 हजार रुपये नगद बरामद

