कलेक्टर शर्मा ने ली उद्योग संचालकों की बैठक
ग्रामीण क्षेत्रों में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने पुलिस प्रशासन प्रतिबद्ध- एसपी
खबर वर्ल्ड न्यूज-आशीष कंठले-बेमेतरा। कलेक्टर रणबीर शर्मा ने आज कलेक्टोरेट मे एथेनॉल एवं स्पंज उद्योग संचालकों की बैठक ली। इस दौरान पुलिस अधीक्षक रामकृष्ण साहू भी उपस्थित थे। बैठक मे कलेक्टर ने उद्योग संचालकों को ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों के साथ आपसी समन्वय और सरल व्यवहार बनाए रखने को कहा। बैठक में ग्रामीणों की समस्याओं के समाधान और स्थानीय विकास के मुद्दों पर चर्चा की गई। कलेक्टर ने जोर दिया कि उद्योग संचालको को ग्रामीण समुदायों के साथ बेहतर संबंध स्थापित करने की आवश्यकता है, जिससे दोनों पक्षों को लाभ हो सके। उन्होंने कहा की ग्रामीणों की समस्या का निराकरण नहीं होने पर कार्यवाही की जाएगी। कलेक्टर ने स्पष्ट किया की यदि उद्योग संचालक स्थानीय ग्रामीणों से समन्वय एवं सहयोग नहीं करते तो उद्योग पर सख्त कार्यवाही की जाएगी ग्रामीणों के हितों के साथ कोई समझौता नहीं किया जायेगा। कलेक्टर द्वारा आयोजित इस बैठक का उद्देश्य उद्योगपतियों और ग्रामीणों के बीच आपसी समन्वय और सहयोग को बढ़ावा देना था। कलेक्टर ने उद्योग संचालकों को निर्देश दिए कि वे ग्रामीणों के साथ सरल और सहायक व्यवहार अपनाएं, जिससे क्षेत्र में विकास कार्य सुचारू रूप से हो सके। साथ ही, उन्होंने यह भी कहा कि उद्योगों के विस्तार और संचालन के दौरान ग्रामीणों के हितों और आवश्यकताओं का विशेष ध्यान रखा जाना चाहिए। यह बैठक उद्योग और ग्रामीण समाज के बीच विश्वास और सहयोग को मजबूत करने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है
पुलिस अधीक्षक रामकृष्ण साहू ने कहा कि ग्रामीणों की सुरक्षा सुनिश्चित करना जिला प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है। उन्होंने स्पष्ट किया कि प्रशासन और पुलिस विभाग मिलकर ग्रामीण क्षेत्रों में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। ग्रामीण इलाकों में किसी भी आपराधिक गतिविधि को रोकने के लिए विशेष ध्यान दिया जा रहा है, ताकि ग्रामीणों को सुरक्षित वातावरण प्रदान किया जा सके।
जिला प्रशासन ने उद्योग संचालकों को स्पष्ट किया है कि, ग्रामीणों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो, यह उनकी प्राथमिकता है। जिला प्रशासन ग्रामीण क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं, जैसे स्वास्थ्य, शिक्षा, पेयजल, सड़कों और बिजली की उपलब्धता को सुनिश्चित करने के लिए लगातार प्रयासरत है। साथ ही, प्रशासन स्थानीय समस्याओं को सुनने और उनका शीघ्र समाधान करने के लिए भी प्रतिबद्ध है, ताकि ग्रामीण समुदायों का जीवन स्तर बेहतर हो सके और उन्हें किसी प्रकार की कठिनाई का सामना न करना पड़े। जिला प्रशासन ने स्पष्ट रूप से चेतावनी दी है कि यदि उद्योग संचालक ग्रामीणों के साथ समन्वय और सहयोग में असफल होते हैं, तो उनके खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाएगी। प्रशासन ने जोर देकर कहा कि ग्रामीणों के हितों के साथ कोई समझौता स्वीकार्य नहीं होगा। यदि उद्योग संचालक अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन नहीं करते या ग्रामीणों की समस्याओं की अनदेखी करते हैं, तो प्रशासन कड़े कदम उठाएगा। ग्रामीण समुदायों के अधिकारों और उनकी भलाई को सर्वाेच्च प्राथमिकता दी जाएगी, और किसी भी प्रकार की लापरवाही को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
उद्योग संचालकों ने आश्वासन दिया की आसपास के ग्रामीण अंचलों की समस्याओं के समाधान के लिए अब उद्योग संचालकों की महत्वपूर्ण भूमिका होगी। ग्रामीण विकास को बढ़ावा देने और वहां की विभिन्न समस्याओं का निराकरण करने का आश्वासन दिया है। उद्योग संचालकों द्वारा उठाए गए इस कदम से ग्रामीण क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं में सुधार, रोजगार के अवसरों का सृजन, और सामाजिक-आर्थिक विकास को गति मिलेगी। इसके साथ ही, उद्योग संचालक ग्रामीणों के साथ संवाद और सहयोग को बढ़ावा देकर उनकी आवश्यकताओं के अनुरूप योजनाएं तैयार करेंगेे, इस दौरान एसडीएम घनश्याम सिंह तवर एवं उद्योग चालक उपस्थित थे।

