खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। नगर निगम क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के महापौर पद के उम्मीदवार संजय पांडे ने सघन जनसंपर्क शुरू कर दिया है। जनसंपर्क के दुसरे दिन संजय पांडे सुबह से ही लोगों से मिलने निकल पड़े। पुरे शहर का समुचित विकास का विजन लेकर वार्डो में निकले हैं। डोर टू डोर संपर्क कर लोगों से भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में समर्थन मांगा। इस दाैरान आज गुरूवार काे इस उनके साथ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव, महापाैर सफीरा साहू ने भी भाजपा के सूभथर्न में मतदान करने की अपील की। इस दौरान उनके साथ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव, सफीरा साहू, अनिल लुक्कड़,अभिषेक पिंटू साव आशु आचार्य सहित पार्टी के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
भाजपा के महापौर पद के उम्मीदवार संजय पांडे ने कहा कि धूल मुक्त शहर हमारी पहली प्राथमिकता होगी। रही बात स्वच्छता की तो पुरे देश में स्वच्छता का रैंकिंग गिरता गया है। अपने शहर को छत्तीसगढ़ प्रदेश में स्वच्छता में प्रथम स्थान पर लाना इसी परिकल्पना को लेकर हमें चलना है। उन्होंने जनता से कहा निगम में पिछले 9 सालों से कांग्रेस की सरकार थी, जिसके कारण विकास के कार्य ठप्प हैं। पुरे जगदलपुर शहर के 48 वार्डो में बहुत कुछ विकास के कार्य करने की संभावना है। गंगामुंडा तालाब, दलपत सागर सहित विभिन्न विकास कार्यो का समुचित देख-रेख नहीं होने से शहर की जनता कांग्रेस की निगम सरकार से त्रस्त है। अब वक्त आ गया है बदलाव का। कांग्रेस पर निशाना साधते हुए संजय ने कहा पिछले 9 सालों से कांग्रेस ने शहर की जनता को लूटा है। जनसंपर्क के दुसरे दिन प्रत्याशी संजय पांडे योगाभ्यास में शामिल हुए। इसके साथ ही वह चाय ठेला, गुमटी, दलपत सागर, पार्क, स्टेडियम, अयप्पा मंदिर सहित अनेक वार्ड में पहुंचे।
Trending
- धान खरीदी 2026-27: किसानों की समस्याओं के त्वरित समाधान पर शासन का फोकस, रकबा सुधार और खरीदी केंद्रों की व्यवस्थाओं में तेज़ी
- दिल्ली से लौटे मुख्यमंत्री साय: बोले- अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले से छत्तीसगढ़ की लोक कला को मिल रही वैश्विक पहचान
- उत्साह और गरिमामय वातावरण में मनाया गया जनजातीय गौरव दिवस
- चिल्फी अंतर्राज्यीय चेकपोस्ट पर बड़ी कार्रवाई: बिहार के कैमूर से लाया जा रहा 301 क्विंटल धान जब्त, मंडी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज
- जैव विविधता संरक्षण के लिए प्रभावी नियम बनाने पर विशेषज्ञों ने किया मंथन
- 32वीं राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस अंतर्गत राज्य स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस का उत्साहपूर्ण समापन
- चार जिलों में निर्माण कार्यों की पड़ताल, लोक निर्माण विभाग के सचिव ने मौके पर दिए सख्त निर्देश
- 1.50 लाख रुपये की रिश्वत लेते स्टेट जीएसटी की सहायक आयुक्त अंचला गिरी गिरफ्तार, ACB की बड़ी कार्रवाई

