खबर वर्ल्ड न्यूज-संतोष पाठक-मुंगेली। कलेक्टर राहुल देव और पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल के निर्देशानुसार जिले में नशीली दवाओं व औषधियों के व्यापार व दुरूपयोग को रोकने के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में औषधि विभाग एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीम के द्वारा श्रीराम मेडिकल स्टोर्स नया बस स्टैण्ड मुंगेली, आशी मेडिकल स्टोर्स जरहागांव एवं शाकम्भरी मेडिकल स्टोर्स बिरगांव के संचालक द्वारा बिना प्रिस्क्रीपसन के पूर्णतः प्रतिबंधित नशीली दवाओं व औषधियों के व्यापार करते पाए जाने पर तीनों फर्मों का लाईसेंस निलंबित कर दिया गया हैै।
औषधि निरीक्षक महेन्द्र देवांगन ने बताया कि विगत दिनों उक्त फर्मों का निरीक्षण किया गया था, जिसमें औषधियों के क्रय-विक्रय अभिलेख में अनियमितता पाये जाने पर उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था। संबंधित फर्म द्वारा नोटिस का संतोषप्रद जवाब नहीं दिए जाने पर उनका लाइसंेस निलंबित किया गया है। उक्त निलंबन आदेश के परिपालन में फर्मों को मौके पर पहुचंकर बंद करवाया गया। निलंबन अवधि के दौरान फर्म से औषधियों का क्रय-विक्रय नहीं किया जाएगा। उन्होंने बताया कि औषधि नियम के अनुसार नशे के रूप में दुरूपयोग से होने वाली औषधियों को बिना प्रिस्क्रीपसन के बिक्री किया जाना पूर्ण रूप से प्रतिबंधित है। उक्त कार्यवाही के दौरान औषधि विभाग के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।
Trending
- भाजपा ओबीसी मोर्चा की नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित: छत्तीसगढ़ के विधायक ललित चंद्राकर बने राष्ट्रीय महामंत्री
- किराना दुकान से आत्मनिर्भर बनीं पूनम देवी
- चक्रवात से प्रभावित किसानों को मिलेगी राहत, फसल क्षति का सर्वे करने खेतों तक पहुंचा प्रशासन
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के करोड़ों लोगों को गरीबी से मिली मुक्ति : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- धान खरीदी 2026-27: किसानों की समस्याओं के त्वरित समाधान पर शासन का फोकस, रकबा सुधार और खरीदी केंद्रों की व्यवस्थाओं में तेज़ी
- दिल्ली से लौटे मुख्यमंत्री साय: बोले- अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले से छत्तीसगढ़ की लोक कला को मिल रही वैश्विक पहचान
- उत्साह और गरिमामय वातावरण में मनाया गया जनजातीय गौरव दिवस
- चिल्फी अंतर्राज्यीय चेकपोस्ट पर बड़ी कार्रवाई: बिहार के कैमूर से लाया जा रहा 301 क्विंटल धान जब्त, मंडी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज

