खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले के आदिवासी बाहुल्य क्षेत्रों में आदिवासी हिंदू से इसाई धर्मांतरित के मृत्यु के बाद गांव के हिंदूओं के श्मसान की जमीन में शव दफनाने नहीं देने का एक मामला इन दिनाें सुप्रीम काेर्ट तक पंहुचने और सुप्रीम काेर्ट के न्यायाधीशाें के द्वारा इस पर हाई काेर्ट के आदेश पर टिप्पणी करने के बाद इन दिनों धर्मांतरण का मुद्दा बस्तर जिले में सुर्खियों में चल रहा है। इसी बीच बस्तर जिले के लोहंडीगुड़ा के ग्राम दाबपाल में भी एक ऐसा ही मामला सामने आया है, जिसमें ग्राम दाबपाल निवासी इसाई धर्मांतरित एक महिला की मौत के बाद वहां के निवासरत आदिवासी समाज के द्वारा धर्मांतरित महिला के शव को अपने गांव दाबपाल में दफनाने नहीं दिया, जिसके बाद मृतक इसाई धर्मांतरित महिला के परिजनाें ने महिला के शव को पड़ाेसी ग्राम बेलर में दफना दिया। इस बात की जानकारी ग्राम बेलर के आदिवासी समाज मिलने पर आज शुक्रवार काे ग्राम बेलर के आदिवासी समाज एवं मृतक इसाई धर्मांतरित महिला के परिजनाें के साथ हुए विवाद के बाद झूमाझटकी भी हुई, इसकी सूचना पर माैके पर पंहुची पुलिस ने पूरे मामले में दोनों पक्षों को शांत करवाया, लेकिन स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार लोहंडीगुड़ा से सटे दाबपाल निवासी एक परिवार अपने मूल आदिवासी हिंदू धर्म को छोड़कर धर्मांतरण कर इसाई समुदाय में प्रवेश कर लिया था, उसी परिवार की एक महिला की मौत हो गई। परिवार के लोगों ने पहले महिला के शव को दाबपाल में ही दफनाने की बात कही। लेकिन बाद में अचानक से 100 से अधिक ईसाई समुदाय के लोगों ने महिला के शव को ग्राम दाबपाल की जगह बेलर गांव ले आये। मामले की जानकारी लगते ही आदिवासी समाज के लोग भी मौके पर पहुंच गए, साथ ही पुलिस को भी सूचना दे दिया गया। जहां दोनों पक्षों में इस मामले को लेकर विवाद के साथ झूमाझटकी भी हुआ। एक ओर जहां विवाद बढ़ रहा था, वहीं दूसरी ओर विशेष समुदाय के लोगों ने मृत महिला के शव को दफना दिए। मौके पर पहुंचे पुलिस और लोहंडीगुड़ा के तहसीलदार ने घंटो की मशक्कत के बाद भीड़ को शांत कराया गया।
उल्लेखनिय है कि दरभा थाना क्षेत्र के ग्राम छिंदबहर में रहने वाले एक धर्मांतरित इसााई समुदाय के एक व्यक्ति की मौत हो गई। गांव वालों के विरोध के चलते शव को मेकाज के पीएम घर मे सुरक्षित रखा गया है। जहां 15 दिन गुजरने के बाद भी शव को दफनाने को लेकर किसी भी तरह से हाईकोर्ट से राहत नहीं मिलने के कारण शव अभी भी मेकाॅज के पीएम घर में रखा हुआ है। ऐसा ही एक मामला कुछ माह पहले देखने को मिला था, जहां मेकाॅज में पिता की मौत होने के कारण वह अपने गांव मे दफनाना चाहता था, लेकिन गांव वालों के विरोध के चलते शव को 2 दिनों तक मेकाॅज में ही रखा गया था, जिसके बाद मृतक के बेटे ने मामले को लेकर बिलासपुर के हाई कोर्ट में अर्जी दी, जहां रातों-रात हाई कोर्ट ने मृतक के बेटे के पक्ष में फैसला देते हुए शव को उसकी ही जमीन में दफनाने की अनुमति दी थी, इस फसले के बाद कड़ी सुरक्षा में शव काे दफनया गया।
Trending
- भाजपा ओबीसी मोर्चा की नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित: छत्तीसगढ़ के विधायक ललित चंद्राकर बने राष्ट्रीय महामंत्री
- किराना दुकान से आत्मनिर्भर बनीं पूनम देवी
- चक्रवात से प्रभावित किसानों को मिलेगी राहत, फसल क्षति का सर्वे करने खेतों तक पहुंचा प्रशासन
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के करोड़ों लोगों को गरीबी से मिली मुक्ति : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- धान खरीदी 2026-27: किसानों की समस्याओं के त्वरित समाधान पर शासन का फोकस, रकबा सुधार और खरीदी केंद्रों की व्यवस्थाओं में तेज़ी
- दिल्ली से लौटे मुख्यमंत्री साय: बोले- अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले से छत्तीसगढ़ की लोक कला को मिल रही वैश्विक पहचान
- उत्साह और गरिमामय वातावरण में मनाया गया जनजातीय गौरव दिवस
- चिल्फी अंतर्राज्यीय चेकपोस्ट पर बड़ी कार्रवाई: बिहार के कैमूर से लाया जा रहा 301 क्विंटल धान जब्त, मंडी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज

