खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। गौध्वज स्थापना भारत परिक्रमा पर निकले उत्तरामनाय ज्योतिष्पीठ के शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती 07 अक्टूबर 2024 को छत्तीसगढ़ पहुंचेंगे। उनका आगमन सड़क मार्ग से होगा और वे शंकराचार्य आश्रम बोरिया कला में अल्प विश्राम करेंगे।
शंकराचार्य महाराज रायपुर स्थित श्री शंकराचार्य चौक कमलविहार में गौध्वज स्थापना कार्यक्रम में भाग लेंगे और ध्वजोत्तोलन करेंगे। इस अवसर पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम रायपुर में आयोजित धर्म सभा और पत्रकार वार्ता को संबोधित करेंगे, जिसमें हजारों सनातनी व गौभक्त जुड़ेंगे। बता दें कि शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती 07 अक्टूबर को रायपुर में कई कार्यक्रमों में भाग लेंगे, जिसमें सुबह 11 बजे श्री शंकराचार्य चौक में गौध्वज स्थापना होगी, इसके बाद दोपहर 12 बजे कमल विहार गेट के सामने गोध्वज पूजन किया जाएगा। वही दोपहर 1 बजे पं. दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में विशाल जनसभा और पत्रकार वार्ता आयोजित की गई है।
इस अवसर पर गौ रक्षा और संरक्षण के लिए जागरूकता फैलाने का आह्वान किया जाएगा। साथ ही में शंकराचार्य महाराज के दर्शन और आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु जुटेंगे।
Trending
- मुख्यमंत्री सेवा सेतु बना सहारा: नाम परिवर्तन की प्रक्रिया हुई आसान, छात्रा की जेईई परीक्षा की राह हुई सुगम
- ऑनलाइन टोकन सुविधा से महिला किसानों को भी मिल रही सहूलियत, धान खरीदी बनी आसान
- प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना से कंचन तिवारी को मिला आर्थिक संबल, मातृत्व के सफर में बनी मददगार
- ‘ऑपरेशन निश्चय’ के तहत बड़ी कार्रवाई, 85 किलो गांजे समेत 71.67 लाख रुपये का माल जब्त; महिला समेत 4 तस्कर गिरफ्तार
- इलाज की चिंता से मुक्ति: छत्तीसगढ़ में गरीब और मध्यम वर्ग के लिए सुरक्षा कवच बनी आयुष्मान योजना
- जल जीवन मिशन ने बदली पहाड़ी गांव गहन्दर की तस्वीर, पानी जुटाने की जद्दोजहद से मिली मुक्ति
- उड़ीसा में सक्रिय दो इनामी माओवादियों ने बीजापुर पुलिस के समक्ष किया आत्मसमर्पण
- बड़ेपल्ली के जंगल में माओवादी डम्प से 39 लाख 77 हजार रुपये नगद बरामद

