खबर वर्ल्ड न्यूज-आशीष कंठले-बेमेतरा। छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा त्रिस्तरीय पंचायतों के चुनाव की तैयारी के मद्देनजर महत्वपूर्ण कदम उठाए गए हैं। छत्तीसगढ़ पंचायत राज अधिनियम की धारा 42 के तहत छ.ग. पंचायत निर्वाचन नियम 1995 के नियम 20 एवं 21 (1) के अनुसार, कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी रणबीर शर्मा द्वारा जिला बेमेतरा में पंचायत चुनावों के सफल संचालन हेतु रिटर्निंग ऑफिसर (पंचायत) और सहायक रिटर्निंग ऑफिसर (पंचायत) की नियुक्ति की है।
जिले की पंचायतों के लिए अधिकारियों की नियुक्ति की गई है, जिसके अंतर्गत बेमेतरा जनपद पंचायत (108 पंचायतें) के लिए रिटर्निंग ऑफिसर टेकचंद अग्रवाल, मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत बेमेतरा एवं सहायक रिटर्निंग ऑफिसर राधाकृष्ण घृतलहरे, सहायक अधीक्षक, भू-अभिलेख बेमेतरा। बेरला जनपद पंचायत (100 पंचायतें) के लिए रिटर्निंग ऑफिसर सुपिंकी मनहर, अनुविभागीय अधिकारी (रा.), बेरला एवं सहायक रिटर्निंग ऑफिसर: बिरेन्द्र कुमार साहू, प्र. अधीक्षक, भू-अभिलेख बेमेतरा, एवं शिशिर शर्मा, मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जनपद पंचायत, बेरला। साजा जनपद पंचायत (106 पंचायतें) के लिए रिटर्निंग ऑफिसर धनीराम रात्रे, अनुविभागीय अधिकारी (रा.), साजा एवं सहायक रिटर्निंग ऑफिसर: संतोष घोषले, प्र. मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जनपद पंचायत, साजा एवं श्रीमती चादनी देवांगन, नायब तहसीलदार, साजा। नवागढ़ जनपद पंचायत (111 पंचायतें) के लिए रिटर्निंग ऑफिसर प्रकाश कुमार भारद्वाज, अनुविभागीय अधिकारी (रा.), नवागढ़ एवं सहायक रिटर्निंग ऑफिसर सनत महादेवा, मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जनपद पंचायत नवागढ़ एवं मोरध्वज साहू, नायब तहसीलदार, थानखम्हरिया को नियुक्त किया गया है।
निर्वाचन प्रक्रिया और तैयारियाँ
निर्वाचन के सुचारू संचालन के लिए नियुक्त किए गए ये अधिकारी संबंधित क्षेत्रों में निर्वाचन प्रक्रिया को संपन्न कराने के लिए जिम्मेदार होंगे। उनके द्वारा नामांकन पत्रों की जांच, मतगणना, और अन्य आवश्यक निर्वाचन कृत्यों का संचालन सुनिश्चित किया जाएगा।
Trending
- चक्रवात से प्रभावित किसानों को मिलेगी राहत, फसल क्षति का सर्वे करने खेतों तक पहुंचा प्रशासन
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के करोड़ों लोगों को गरीबी से मिली मुक्ति : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- धान खरीदी 2026-27: किसानों की समस्याओं के त्वरित समाधान पर शासन का फोकस, रकबा सुधार और खरीदी केंद्रों की व्यवस्थाओं में तेज़ी
- दिल्ली से लौटे मुख्यमंत्री साय: बोले- अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले से छत्तीसगढ़ की लोक कला को मिल रही वैश्विक पहचान
- उत्साह और गरिमामय वातावरण में मनाया गया जनजातीय गौरव दिवस
- चिल्फी अंतर्राज्यीय चेकपोस्ट पर बड़ी कार्रवाई: बिहार के कैमूर से लाया जा रहा 301 क्विंटल धान जब्त, मंडी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज
- जैव विविधता संरक्षण के लिए प्रभावी नियम बनाने पर विशेषज्ञों ने किया मंथन
- 32वीं राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस अंतर्गत राज्य स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस का उत्साहपूर्ण समापन

