खबर वर्ल्ड न्यूज-राजनांदगांव। जिले में जमीन रजिस्ट्री कराने के नाम पर 32 लाख रुपए की धोखाधड़ी करने वाले आरोपी को राजनांदगांव के बसंतपुर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। शहर के लालबाग निवासी दीपक तोतवानी द्वारा बसंतपुर थाने में शहर के कामठी लाईन निवासी विवेक बेलावाल के खिलाफ छलपूर्वक जमीन बिक्री के नाम पर धोखाधड़ी करने के मामले में रिपोर्ट दर्ज कराया।
पुलिस ने जांच में पाया कि स्थानीय उद्योग विभाग द्वारा औद्योगिक प्रयोजनार्थ स्थाई लिज पर आबंटित परिसर जिसका रकबा 4025 वर्ग फीट को आरोपी द्वारा बैंक में बंधक होने की स्थिति में भी विक्रय करने का सौदा किया। बैंक से व्यावसायिक परिसर को ऋण मुक्त कराने का व बैंक को देने वाली देय राशि के संबंध में सेटलमेंट कार्यवाही चलने का ईकरारनामा में उल्लेखर कर 32 लाख रूपये दीपक तोतवानी से लेकर 17 मार्च 2021 में विक्रय कर का पक्का सौदा कर कब्जा सहित एवं मुख्त्यारनामा दे दिया। लेकिन आरोपी विवेक द्वारा बैंक में ऋण की अदायगी नहीं की गई। जिसके फलस्वरूप बैंक के द्वारा सौदाकृत व्यावसायिक भूखंड और उसमें बने शेड को नीलामी कर दिया गया।
इस मामले की रिपोर्ट के बाद पुलिस ने विवेक बेलावाल के द्वारा दीपक तोतवानी से छलपूर्वक धोखाधड़ी करना पाया और उसके खिलाफ मामला दर्ज उसे गिरफ्तार किया है।
Trending
- चक्रवात ‘अकवान’ कमजोर होने के बावजूद छत्तीसगढ़ में बारिश का खतरा बरकरार, 7 जिलों में भारी वर्षा का अलर्ट
- एक्टर राहुल बोस आज आएंगे रायपुर, अस्मिता रग्बी चैम्पियनशिप में होंगे शामिल
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज दिल्ली दौरे से लौटेंगे
- नक्सलवाद के साये से समृद्धि के उजाले तक, भारत मंडपम में दिखा नए छत्तीसगढ़ का नया चेहरा
- जनजातीय गौरव दिवस पर जनजातीय संस्कृति, परंपरा और विरासत की दिखी अनुपम झलक
- मानव तस्करी और घरेलू हिंसा के खिलाफ जागरूकता का संदेश देगी राष्ट्रीय कार्यशाला, राज्यपाल करेंगे शुभारंभ, मुख्यमंत्री होंगे शामिल
- पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आबकारी नीति, फसल रकबा और मतदाता सूची के मुद्दों पर सरकार को घेरा
- पूल क्लब की आड़ में हेरोइन (चिट्टा) तस्करी का भंडाफोड़: 4 आरोपी गिरफ्तार, 3.69 लाख से अधिक की संपत्ति जब्त

