खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-कांकेर। जिले के कोयलीबेड़ा थाना क्षेत्र अंर्तगत कौड़ोसाल्हेभाट गांव से 25 लाख का इनामी नक्सली प्रभाकर की पत्नी राजे कांगे को पुलिस ने आज रविवार काे गिरफ्तार कर लिया है। रावघाट एरिया कमेटी की प्रभारी 8 लाख रुपये की इनामी राजे कांगे डीवीसीएम रैंक की नक्सली है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार नक्सली राजे कांगे एक ग्रामीण के घर में छुपी थी। शरण देने वाले नक्सल समर्थक श्यामनाथ उसेंडी को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। नक्सलियों का शीर्ष नेता प्रभाकर पिछले महीने ही गिरफ्तार किया गया था, अब पुलिस ने उसकी पत्नी को भी गिरफ्तार कर लिया है। बस्तर आईजी सुंदरराज पी ने इसकी पुष्टि की है।
उल्लेखनिय है कि कांकेर जिले के अंतागढ़ से पुलिस ने नक्सल संगठन में विगत 40 वर्षों से सक्रिय रहकर कार्य कर रहे शीर्ष नक्सली प्रभाकर उर्फ बालमूरी नारायण राव को 23 दिसंबर 2024 काे गिरफ्तार कर चुकी है। वह उत्तर सब जोनल ब्यूरो में रसद आपूर्ति एवं मोबाइल पालेटिकल स्कूल का प्रभारी रहा। छत्तीसगढ़ राज्य सहित कई अन्य राज्यों में गिरफ्तार शीर्ष नक्सली प्रभाकर राव के विरूद्ध दर्जनों अपराध पंजीबद्ध है। रसद आपूर्ति एवं रसद इंचार्ज, ओड़िसा, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़ के शीर्ष नक्सल नेताओं का करीबी सहयोगी रहा। नक्सलियाें के सीसीएम सचिव गणपति का चचेरा भाई है प्रभाकर राव। तेलांगाना के जगित्याल जिले के ग्राम बीरपुर निवासी 57 वर्षीय प्रभाकर उर्फ बालमूरी नारायण राव वर्ष 1984 में नक्सल संगठन में भर्ती हुआ था। वर्ष 1984-1994 तक अविभाजित राज्य आंध्रप्रदेश में नक्सल संगठन में सक्रिय रहा। वर्ष 1995-1997 तक बालाघाट क्षेत्र (मध्यप्रदेश) में सक्रिय, वर्ष 1998-2005 तक उत्तर बस्तर, कोयलीबेड़ा क्षेत्र में सक्रिय रहे। वर्ष 2005-2007 डीकेएसजेडसी आपूर्ति टीम, शहरी नेटवर्क का कार्य, वर्ष 2007-2008 मानपुर-मोहला क्षेत्र में सक्रिय, वर्ष 2008-2024 वर्तमान समय तक डीकेएसजेडसी आपूर्ति एवं मोबाइल पालेटिकल स्कूल का प्रभारी रह चुका है। प्रभाकर राव की पत्नी डीवीसी सदस्य राजे कांगे रावघाट एरिया कमेटी की प्रभारी है। प्रभाकर के साथ उसकी पत्नि भी कांकेर जिले में सक्रिय थी, नक्सली प्रभाकर उर्फ बालमूरी नारायण राव के गिरफ्तार के बाद उसकी पत्नी राजे कांगे एक ग्रामीण के घर में छुपकर रह रही थी, जिसे आज गिरफ्तार कर लिया गया है।
Trending
- भाजपा ओबीसी मोर्चा की नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित: छत्तीसगढ़ के विधायक ललित चंद्राकर बने राष्ट्रीय महामंत्री
- किराना दुकान से आत्मनिर्भर बनीं पूनम देवी
- चक्रवात से प्रभावित किसानों को मिलेगी राहत, फसल क्षति का सर्वे करने खेतों तक पहुंचा प्रशासन
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के करोड़ों लोगों को गरीबी से मिली मुक्ति : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- धान खरीदी 2026-27: किसानों की समस्याओं के त्वरित समाधान पर शासन का फोकस, रकबा सुधार और खरीदी केंद्रों की व्यवस्थाओं में तेज़ी
- दिल्ली से लौटे मुख्यमंत्री साय: बोले- अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले से छत्तीसगढ़ की लोक कला को मिल रही वैश्विक पहचान
- उत्साह और गरिमामय वातावरण में मनाया गया जनजातीय गौरव दिवस
- चिल्फी अंतर्राज्यीय चेकपोस्ट पर बड़ी कार्रवाई: बिहार के कैमूर से लाया जा रहा 301 क्विंटल धान जब्त, मंडी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज

