खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। जिले में चलाये जा रहे नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत नक्सली उपस्थित की आसूचना पर थाना चिंतागुफा से डीआरजी एवं जिला बल की संयुक्त पार्टी नक्सल विरोधी अभियान हेतु ताड़मेटला के जंगल क्षेत्र की ओर रवाना हुए थे। अभियान के दौरान कर ग्राम ताड़मेटला के जंगल क्षेत्र में खेत लाड़ी के पास कुछ संदिग्ध पुलिस पार्टी को देखकर भागने लगे, जिन्हें पुलिस पार्टी के द्वारा घेराबंदी कर पकड़ा गया।
पकड़े गये आरोपियों से पुछताछ करने पर 1.नाम सोड़ी देवा पिता स्व.पोज्जा (सीएनएम सदस्य, दुलेड़ आरपीसी अन्तर्गत) ग्राम ताड़मेटला स्कूलपारा थाना चिंतागुफा, 2.माड़वी माड़ा पिता स्व. हुंगा (मिलिशिया सदस्य) उम्र 25 वर्ष ग्राम ताड़मेटला माडेमपारा थाना चिंतागुफा, 3.सोड़ी भीमा पिता हिड़मा (मिलिशिया सदस्य, दुलेड़ आरपीसी अन्तर्गत) ग्राम ताड़मेटला स्कूलपारा थाना चिंतागुफा जिला सुकमा, 4. मोटू उर्फ अश्विन उर्फ पोड़ियाम देवा (मिलिशिया सदस्य, मेट्टागुडेम आरपीसी अन्तर्गत) ग्राम मेट्टागुड़ा थाना पामेड़ जिला बीजापुर का का होना बताये। गिरफ्तार नक्सलियाें से कड़ाई से पूछताछ करने पर अपने अन्य नक्सल साथियों के साथ मिलकर ग्राम ताड़मेटला थाना चिंतागुफा के कवासी सुक्का पिता कवासी जोगा एवं माड़वी गंगा पिता माड़वी मुक्का को पुलिस मुखबीरी करने के आरोप में मोरपल्ली के जंगल में जन अदालत लगाकर हत्या करना स्वीकार किया गया।
घटना के संबंध में थाना चिंतागुफा में अप.क्र.5/2023 धारा- 147, 148, 149, 302, 343, 364, ता0हि0 25, 27 आर्म्स एक्ट, जोडना धारा 8(1)(3)(5) छ.ग. विशेष जन सुरक्षा अधिनियम 2005, एवं थाना चिंतागुफा में अप.क्र.6/2023 धारा- 147, 148, 149, 302, 343, 364, ता.हि. 25, 27 आर्म्स एक्ट,जोडना धारा 8(1) (3) (5) छ.ग. विशेष सुरक्षा अधिनियम 2005 के तहत पूर्व से प्रकरण पंजीबद्ध है। उपरोक्त गिरफ्तार 4नक्सलियाें द्वारा घटना कारित करने के पश्चात विगत 1 वर्षो से फरार चल रहे थे, जिनके विरूद्ध कार्यवाही करते हुए गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल दाखिल कर दिया गया ।
Trending
- भाजपा ओबीसी मोर्चा की नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित: छत्तीसगढ़ के विधायक ललित चंद्राकर बने राष्ट्रीय महामंत्री
- किराना दुकान से आत्मनिर्भर बनीं पूनम देवी
- चक्रवात से प्रभावित किसानों को मिलेगी राहत, फसल क्षति का सर्वे करने खेतों तक पहुंचा प्रशासन
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के करोड़ों लोगों को गरीबी से मिली मुक्ति : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- धान खरीदी 2026-27: किसानों की समस्याओं के त्वरित समाधान पर शासन का फोकस, रकबा सुधार और खरीदी केंद्रों की व्यवस्थाओं में तेज़ी
- दिल्ली से लौटे मुख्यमंत्री साय: बोले- अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले से छत्तीसगढ़ की लोक कला को मिल रही वैश्विक पहचान
- उत्साह और गरिमामय वातावरण में मनाया गया जनजातीय गौरव दिवस
- चिल्फी अंतर्राज्यीय चेकपोस्ट पर बड़ी कार्रवाई: बिहार के कैमूर से लाया जा रहा 301 क्विंटल धान जब्त, मंडी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज

