खबर वर्ल्ड न्यूज-बलरामपुर। वाड्रफनगर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पिकअप वाहन से 61 पेटी अंग्रेजी शराब पकड़ने में कामयाबी पाई है।अवैध शराब मध्यप्रदेश से वाहन में खाली सब्जी ट्रे के नीचे छुपाकर लाई जा रही थी।
मध्यप्रदेश से अंग्रेजी शराब को लाए जाने का क्रम बदस्तूर जारी है। गाहे-बगाहे पुलिस कार्रवाई कर अवैध शराब के परिवहन में लगे गाड़ियों को पकड़ने में कामयाबी हासिल करती रहती है, लेकिन इस पर लगाम कसना नामुमकिन साबित हो रहा है.
ताजा घटनाक्रम में जब्त की गई अवैध अंग्रेजी शराब की कीमत करीबन 12 लाख रुपए आंकी गई है। वाहन चालक को मौके पर गिरफ्तार कर पूछताछ की गई। इसके साथ अवैध शराब और वाहन को जब्त कर आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।
Trending
- जशपुर के पांच आदिवासी युवा अमेरिका की प्रतिष्ठित संस्था से लेंगे रॉक क्लाइंबिंग गाइड का अंतरराष्ट्रीय प्रशिक्षण
- सूरजपुर में सनसनी: 3 दिन से लापता बाइक मैकेनिक का छठ घाट के पास संदिग्ध अवस्था में मिला शव, जांच में जुटी पुलिस और FSL टीम
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का ‘जनदर्शन’ 26 नवंबर को, आमजनों की समस्याओं का होगा सीधा समाधान
- 24 दिनों में 3 चक्रवाती तूफान, 80% किसानों की फसल तबाह- दीपक बैज ने मांगा कर्ज माफी का ऐलान, छत्तीसगढ़ अस्मिता पर भी सरकार को घेरा
- सर्चिंग के दौरान कांकेर के जंगल में मिला 3 किलो का प्रेशर कुकर IED, BDS ने सुरक्षित किया नष्ट
- मुडमार बांधा के जंगल में आरक्षक का शव मिलने से सनसनी: जांच में जुटी पुलिस
- बेमौसम बारिश से धान की फसल तबाह: किसान यूनियन ने उठाई संपूर्ण कर्जमाफी और मुआवजे की मांग, सर्वे रिपोर्ट पर उठाये सवाल
- छत्तीसगढ़ कांग्रेस में आंतरिक कलह के आरोपों पर भाजपा का प्रहार; उपमुख्यमंत्री अरुण साव और सांसद संतोष पांडेय ने साधा निशाना

