Close Menu
KhabarWorld24KhabarWorld24

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    मातृशक्ति के सम्मान और स्वावलंबन का मजबूत आधार बनी महतारी वंदन योजना – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

    October 8, 2026

    सेवा संकल्प अभियान : सेवा की कहानी, विष्णु भैया के विजन के अनुरूप पंजीयन व्यवस्था में किए गए सुधारों से नागरिकों के समय और धन की हो रही बचत

    October 8, 2026

    माननीय राष्ट्रपति महोदय के प्रस्तावित छत्तीसगढ़ प्रवास की तैयारियों को लेकर मुख्य सचिव की अध्यक्षता में उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित

    October 8, 2026
    Facebook X (Twitter)
    Trending
    • मातृशक्ति के सम्मान और स्वावलंबन का मजबूत आधार बनी महतारी वंदन योजना – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
    • सेवा संकल्प अभियान : सेवा की कहानी, विष्णु भैया के विजन के अनुरूप पंजीयन व्यवस्था में किए गए सुधारों से नागरिकों के समय और धन की हो रही बचत
    • माननीय राष्ट्रपति महोदय के प्रस्तावित छत्तीसगढ़ प्रवास की तैयारियों को लेकर मुख्य सचिव की अध्यक्षता में उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित
    • युवाओं को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, कौशल और रोजगार के बेहतर अवसर देना हमारी प्राथमिकता – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
    • मुख्य सचिव की अध्यक्षता में आदिम जाति विकास संबंधी राज्य स्तरीय कार्य समिति की बैठक सम्पन्न
    • वनोपज से आजीविका बढ़ाने की छत्तीसगढ़ की पहल को नीति आयोग की सराहना
    • नक्सल प्रकरणों की वापसी के लिए प्रक्रिया में तेजी लाएं, 15 दिनों में जिला स्तरीय समितियों की बैठक करें – उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा
    • मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने राष्ट्रीय चिंतन शिविर में किया राज्य का प्रतिनिधित्व
    Facebook Instagram YouTube
    KhabarWorld24KhabarWorld24
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर
      • दुर्ग
      • बस्तर
      • बिलासपुर
      • सरगुजा
    • राष्ट्रीय
      • दिल्ली
      • मध्य प्रदेश
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • एंटरटेनमेंट
    • खेल
    • धर्म आध्यात्म
    • बिज़नेस
    • संपादकीय
    • Contact
    KhabarWorld24KhabarWorld24
    Home » देश के विकास में सबसे बड़ी चुनौती ‘जनसंख्या विस्फोट’
    दिल्ली

    देश के विकास में सबसे बड़ी चुनौती ‘जनसंख्या विस्फोट’

    adminBy adminOctober 3, 2024No Comments0 Views
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Telegram WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली। आजकल जब भी आप अख़बार खोलते होंगे या ख़बरें सुनते होंगे, तो अक्सर एक शब्द सुनाई देता होगा, वह है ‘जनसंख्या विस्फोट’। और सही भी है, आखिरकार हम लोग दुनिया की सबसे बड़ी जनसंख्या वाले देश के निवासी बन चुके हैं। 2023 में हमने चीन को पीछे छोड़ दिया, और अब लगभग 142 करोड़ की आबादी के साथ जनसंख्या वृद्धि का सिलसिला लगातार जारी है। इस वृद्धि का कारण हम सब हैं लेकिन दिलचस्प रूप से इस अभूतपूर्व उपलब्धि का दोष सरकार पर मढ़ रहे हैं। लेकिन क्या जनसंख्या नियंत्रण केवल सरकार की जिम्मेदारी है? या हम, आप और इस देश के हर नागरिक को भी इस दिशा में कुछ महत्वपूर्ण कदम उठाने की जरुरत है? सोचिए ज़रा, क्या हमारे व्यक्तिगत निर्णय देश के सामने खड़ी इस जटिल समस्या का समाधान नहीं निकाल सकते?
    जानकारी के लिए बताता चलूँ कि1951 में भारत की जनसंख्या सिर्फ 36 करोड़ थी, और आज 142 करोड़ से ऊपर जा चुकी है। यह वृद्धि चिंता का विषय इसलिए भी है क्योंकि जब इसे गौर से देखेंगे तो आपको पता चलेगा कि यह समस्या हमारे पर्यावरण, स्वास्थ्य, शिक्षा, और रोजगार जैसे मूलभूत संसाधनों पर कैसे असर डाल रही है। ज़रा सोचिए, विश्व की 18% जनसंख्या सिर्फ 2.4% भूमि पर रह रही है। इस असमानता का सीधा असर हमारी ज़िंदगी पर पड़ रहा है।
    अस्पताल में जाते हैं तो बिस्तर नहीं मिलता, डॉक्टरों और अस्पतालों की कमी की वजह से इलाज मिलना भी एक चुनौती बन गया है। शिक्षण संस्थानों में बच्चों की भीड़ होती है, एक शिक्षक पर जब सैकड़ों बच्चे हैं, तो पढ़ाई की गुणवत्ता पर असर पड़ना भी स्वभाविक है। शिक्षा की गिरती गुणवत्ता आने वाली पीढ़ी के भविष्य को भी अंधकारमय बना रही है। नौकरी के लिए लंबी कतारें लगी रहती हैं। हम हर साल लाखों युवाओं को शिक्षा दे रहे हैं, लेकिन नौकरी के अवसर उतनी तेजी से नहीं बढ़ रहे। इसका नतीजा ये है कि बेरोजगारी बढ़ रही है और इसके साथ ही गरीबी, भुखमरी और अपराध भी बढ़ रहे हैं। यह सभी समस्याएँ बता रही हैं कि अगर हम समय रहते नहीं जागे, तो हालात और भी खराब हो सकते हैं।
    उपरोक्त बातों को पढ़कर शायद आपके मन में विचार आ रहा हो कि ‘आखिर हम इसमें क्या ही कर सकते हैं!’ बस यही पर थोड़ा ठहरकर सोचने की जरुरत है। यह समस्या इतनी बड़ी है कि इसे सुलझाने के लिए सिर्फ कुछ लोगों, सरकारों या जागरूकता अभियानों के भरोसे नहीं बैठा जा सकता। हमें भी इसमें अपनी पूरी भूमिका निभानी होगी। हमें यह भी समझाना होगा कि ऐसा नहीं है कि सरकार देश हित में काम नहीं कर रही है। सरकार ने पहले भी जनसँख्या नियंत्रण के लिए कई उपाय किये हैं। स्वतंत्र भारत में दुनिया का सबसे पहला परिवार नियोजन कार्यक्रम 1951 में आरंभ किया गया। किंतु इससे सफलता नहीं मिल सकी। इसके बाद 1975 के आपातकाल के दौरान बड़े स्तर पर जनसंख्या नियंत्रण के प्रयास किए गए। इसके बाद 2045 तक स्थिर जनसंख्या प्राप्त करने के लिए जनसंख्या नीति 2000 लाई गई। इसके अलावा स्वास्थ्य सेवाओं का सुधार, गर्भनिरोधक उपायों की मुफ्त उपलब्धता, और महिलाओं के सशक्तिकरण पर ध्यान भी दिया गया है। लेकिन बिना नागरिकों के भागीदारी के सभी योजनाएं केवल कागज पर ही रह गईं। अभी भी सरकार जनसंख्या नियंत्रण कानून 2024 लाने की कोशिश में लगी हुई है।
    इसलिए अगर हम सच में बदलाव चाहते हैं, तो सबसे ज्यादा जरुरी है जागरूकता और जागरूकता का सीधा संबंध शिक्षा से है। जी, हाँ केवल एक यही तरीका है जिससे हम इस समस्या से निकल सकते हैं। बिना नागरिकों की जागरूकता के सरकार की कोई योजना, कोई नीति सफल नहीं होने वाली इसलिए जरुरी है कि पहले देश के नागरिक इस समस्या का हल निकालने के लिए शिक्षत हों और जागरूक बनें। हमें स्वेच्छा से प्रयास करने होंगे। छोटे परिवारों को अपनाना होगा। हम सभी जानते हैं कि परिवार नियोजन के साधन जनसंख्या नियंत्रण के लिए कितने जरूरी हैं। पर क्या हर कोई इनका सही तरीके से उपयोग कर रहा है? नहीं, क्योंकि जागरूकता की कमी है, विशेषकर ग्रामीण इलाकों में तो इसकी बेहद जरुरत है। आज भी हमारी जनसँख्या का एक बड़ा हिस्सा ग्रामीण क्षेत्रों में ही बसता है इसलिए सबसे पहले यहीं से शुरुआत करनी होगी। जब लोग शिक्षित होंगे, तो वे समझदारी से अपने निर्णय ले सकेंगे। खासकर महिलाओं को शिक्षित करना बहुत जरूरी है।
    मेरा मानना है कि जब समस्या गंभीर हो तो केवल योजनाओं पर आश्रित नहीं रहा जा सकता। हमें यह समझना होगा कि इतनी विशाल जनसँख्या वाले देश में किसी भी प्रतिकूल स्थिति में बदलाव के लिए हर किसी को कदम से कदम मिलकर चलना होगा। इसके लिए हर नागरिक को अपना कर्तव्य समझना होगा और इससे निपटने के लिए अपनी ओर से प्रयास करने होंगे। इसके लिए सबसे पहले हमें यह समझना होगा कि जनसंख्या नियंत्रण किसी बाहरी दबाव से नहीं, बल्कि हमारी व्यक्तिगत और सामूहिक जिम्मेदारी से होना चाहिए। अगर हम चाहते हैं कि हमारा देश खुशहाल और समृद्ध बने, तो हमें इस दिशा में मिलकर काम करना होगा। छोटे परिवार, जिम्मेदार नागरिक, और सही निर्णय हमें एक उज्जवल भविष्य की ओर ले जा सकते हैं। अब वक्त है, जागने का, समझने का, और सही कदम उठाते हुए, जनसंख्या विस्फोट को नियंत्रित करने का…
    – अतुल मलिकराम (राजनीतिक रणनीतिकार)

    Share. WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Telegram Email Copy Link
    admin
    • Website

    Related Posts

    मुख्यमंत्री साय ने प्रदेश प्रभारी स्मृति ईरानी से की मुलाकात, छत्तीसगढ़ के विकास और संगठन पर हुई चर्चा

    October 2, 2026

    सत्य, अहिंसा और सादगी के आदर्श हमें राष्ट्रसेवा की प्रेरणा देते रहेंगे : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

    October 2, 2026

    महानदी जल विवाद: सौहार्दपूर्ण समाधान की दिशा में ऐतिहासिक पहल, नई दिल्ली में अमित शाह की अध्यक्षता में उच्चस्तरीय बैठक

    October 1, 2026
    × Popup Image


    RO No 13718/1

    Top Posts

    बस्तर दशहरा के निशा जात्रा रस्म में अर्धरात्री 12 बजे मां खमेश्वरी मंदिर में दी जायेगी 11 बकरों की बलि

    September 30, 20252,170

    कबाड़ी व्यवसायी का ट्रक चालक काे बंधक बनाकर पीटने का वीडियो हुआ वायरल

    August 3, 20251,375

    पालनार में महिला की संदिग्ध मौत से सनसनी, बलात्कार के बाद हत्या की आशंका- ग्रामीणों में आक्रोश

    July 26, 20251,346

    राज परिवार के सदस्य कमल चंद्र भंजदेव ने बस्तर गोंचा की परंपरा को किया खंडित – शिवशंकर जोशी

    July 16, 20261,342
    Don't Miss
    छत्तीसगढ़

    मातृशक्ति के सम्मान और स्वावलंबन का मजबूत आधार बनी महतारी वंदन योजना – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

    By Khabar WorldOctober 8, 20263

    *मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जारी की महतारी वंदन योजना की 32वीं किस्त, 67.38 लाख से…

    सेवा संकल्प अभियान : सेवा की कहानी, विष्णु भैया के विजन के अनुरूप पंजीयन व्यवस्था में किए गए सुधारों से नागरिकों के समय और धन की हो रही बचत

    October 8, 2026

    माननीय राष्ट्रपति महोदय के प्रस्तावित छत्तीसगढ़ प्रवास की तैयारियों को लेकर मुख्य सचिव की अध्यक्षता में उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित

    October 8, 2026

    युवाओं को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, कौशल और रोजगार के बेहतर अवसर देना हमारी प्राथमिकता – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

    October 8, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    About Us
    About Us

    खबर वर्ल्ड 24 .com एक ऐसा न्यूज बेबसाईट है।जिसके माध्यम से विभिन्न दैनिक समाचार पत्र एवं अन्य पत्रिका को समाचार एवं फोटो फीचर की सेवायें न्यूनतम शुल्क में प्रदान किया जाता है।साथ ही लिंक के द्वारा भी अन्य पाठकों को भी फेसबुक व्हाट्सएप, यूटयूब व अन्य संचार माध्यम से प्रतिदिन समय समय पर न्यूज भेजा जाता है। khabarworld24.com बहुत कम समय मे अपने पाठकों के बीच लोकप्रिय हुआ है। इस वेबसाइट में विभिन्न प्रकार के समाचार जैसे राजनैतिक, सामाजिक, आर्थिक, प्रसाशनिक, स्वास्थ्य, व्यापार, खेल मनोरंजन, कानून, अपराध, पर्यटन, सांस्कृतिक, एवं सम सामायिक घटनाक्रम का समावेस रहता है। ख़बरवर्ल्ड न्यूज सर्विसेज kwns उत्कृष्ट समाचार एवं सेवाएं देने के लिए तत्पर व कटिबद्व है |

    Email Us: khabarworld2010@gmail.com
    Contact: +91 9329228972

    Facebook Instagram YouTube
    Our Picks

    मातृशक्ति के सम्मान और स्वावलंबन का मजबूत आधार बनी महतारी वंदन योजना – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

    October 8, 2026

    सेवा संकल्प अभियान : सेवा की कहानी, विष्णु भैया के विजन के अनुरूप पंजीयन व्यवस्था में किए गए सुधारों से नागरिकों के समय और धन की हो रही बचत

    October 8, 2026

    माननीय राष्ट्रपति महोदय के प्रस्तावित छत्तीसगढ़ प्रवास की तैयारियों को लेकर मुख्य सचिव की अध्यक्षता में उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित

    October 8, 2026

    युवाओं को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, कौशल और रोजगार के बेहतर अवसर देना हमारी प्राथमिकता – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

    October 8, 2026

    मुख्य सचिव की अध्यक्षता में आदिम जाति विकास संबंधी राज्य स्तरीय कार्य समिति की बैठक सम्पन्न

    October 8, 2026

    वनोपज से आजीविका बढ़ाने की छत्तीसगढ़ की पहल को नीति आयोग की सराहना

    October 8, 2026
    About Director
    About Director

    संपादक : व्यास पाठक
    पता : ख़बरवर्ल्ड न्यूज सर्विसेस प्रेस एंड मीडिया हाउस
    तेलीबांधा तालाब की पीछे श्याम नगर रायपुर छत्तीसगढ़ पिन 492006
    PAN Number : AJNPP0339F

    Facebook Instagram YouTube
    Designed by RT Internet Services.
    • Home
    • About Us
    • Terms And Conditions
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.