खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में पत्रकार मुकेश चंद्राकर की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आ गई है, पत्रकार मुकेश चंद्राकर की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सामने आया है कि उसे बेरहमी से मारा गया था। मुकेश की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि उसके साथ क्रूरतापूर्ण व्यवहार किया गया था। उसकी पांच पसलियां और गर्दन की हड्डी टूटी मिली है, इसके अलावा हाथ की हड्डी दो टुकड़ों में टूटी थी। सिर पर भी चोट के 15 गंभीर निशान पाए गए हैं।
विदित हाे कि पत्रकार मुकेश चंद्राकर एक जनवरी को अचानक लापता हो गए थे। तीन जनवरी को बीजापुर शहर के चट्टानपारा बस्ती में ठेकेदार सुरेश चंद्राकर के ठिकाने के सेप्टिक टैंक से मुकेश का शव बरामद किया गया था। पत्रकार मुकेश चंद्राकर की हत्या में शामिल तीन आरोपी रितेश चंद्राकर, दिनेश चंद्राकर और महेंद्र रामटेके पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज दिए गए हैं। वहीं घटना के बाद से फरार चल रहे मुख्य आरोपी सुरेश चंद्राकर को भी एसआईटी की टीम ने पकड़ लिया है। पुलिस ने सुरेश चंद्राकर के कुछ बैंक अकाउंट को सीज किया हैं।
Trending
- नक्सलवाद के साये से समृद्धि के उजाले तक, भारत मंडपम में दिखा नए छत्तीसगढ़ का नया चेहरा
- जनजातीय गौरव दिवस पर जनजातीय संस्कृति, परंपरा और विरासत की दिखी अनुपम झलक
- मानव तस्करी और घरेलू हिंसा के खिलाफ जागरूकता का संदेश देगी राष्ट्रीय कार्यशाला, राज्यपाल करेंगे शुभारंभ, मुख्यमंत्री होंगे शामिल
- पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आबकारी नीति, फसल रकबा और मतदाता सूची के मुद्दों पर सरकार को घेरा
- पूल क्लब की आड़ में हेरोइन (चिट्टा) तस्करी का भंडाफोड़: 4 आरोपी गिरफ्तार, 3.69 लाख से अधिक की संपत्ति जब्त
- प्रधानमंत्री आवास योजना से रामकुमार कश्यप के परिवार को मिला पक्का आशियाना
- सेवा सेतु पोर्टल से रवि कुमार साहू को 10 दिनों में मिला स्थायी जाति प्रमाण पत्र
- गम्हरिया धान खरीदी केंद्र की व्यवस्थाओं से अन्नदाता संतुष्ट, ₹3,100 प्रति क्विंटल दर और ₹13,839 आदान सहायता ने बढ़ाया भरोसा

