खबर वर्ल्ड न्यूज-अजय शर्मा-जांजगीर चांपा। जिले के ग्राम पंचायत पामगढ़ के चंडीपारा में तालाब के अंदर पानी में तैरता हुआ एक युवक का सड़ी गली हालत में शव मिला है। जिसकी पहचान करण दिनकर 35 वर्ष के रूप में पहचान की गई है। मामला पामगढ़ थाना क्षेत्र की है।
जानकारी के अनुसार, ग्रामीणों ने देखा कि चंडीपारा में तालाब के अंदर पानी में शव तैर रहा है जोकि बुरी तरह से सड़ी-गली हालत में था। सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को तालाब से बाहर निकालकर शिनाख्त में करने में जुटी। इस दौरान मृतक की पहचान करण दिनकर 35 वर्ष के रूप में की गई। उसके घर से 200 मीटर के दूरी पर ही शव मिला है। मृतक करण दिनकर के परिजनों ने पामगढ़ थाने में 15 दिसंबर को लापता उन्होंने की जानकारी दी गई थी। 21 दिनों के बाद युवक का शव बरामद किया गया है। परिजनों ने बताया कि करण दिनकर रोजी मजदूरी का काम करता था और नशे का आदी था।
थाना प्रभारी मनोहर सिन्हा ने बताया कि शव का फॉरेंसिक टीम से जांच कराया गया है जिसमें हत्या होने वाली कोई निशान नहीं मिले है वही शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है।
Trending
- नक्सलवाद के साये से समृद्धि के उजाले तक, भारत मंडपम में दिखा नए छत्तीसगढ़ का नया चेहरा
- जनजातीय गौरव दिवस पर जनजातीय संस्कृति, परंपरा और विरासत की दिखी अनुपम झलक
- मानव तस्करी और घरेलू हिंसा के खिलाफ जागरूकता का संदेश देगी राष्ट्रीय कार्यशाला, राज्यपाल करेंगे शुभारंभ, मुख्यमंत्री होंगे शामिल
- पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आबकारी नीति, फसल रकबा और मतदाता सूची के मुद्दों पर सरकार को घेरा
- पूल क्लब की आड़ में हेरोइन (चिट्टा) तस्करी का भंडाफोड़: 4 आरोपी गिरफ्तार, 3.69 लाख से अधिक की संपत्ति जब्त
- प्रधानमंत्री आवास योजना से रामकुमार कश्यप के परिवार को मिला पक्का आशियाना
- सेवा सेतु पोर्टल से रवि कुमार साहू को 10 दिनों में मिला स्थायी जाति प्रमाण पत्र
- गम्हरिया धान खरीदी केंद्र की व्यवस्थाओं से अन्नदाता संतुष्ट, ₹3,100 प्रति क्विंटल दर और ₹13,839 आदान सहायता ने बढ़ाया भरोसा

