पंचक के 5 दिन बेहद अशुभ माने जाते हैं। इस दौरान सभी मांगलिक कार्य बंद रहते हैं। इस साल जनवरी में पहला चोर पंचक लग रहा है। ऐसे में इस कौरान कौन से काम न करें यहां जानें।
चोर पंचक 2025
3 जनवरी 2025 से चोर पंचक लग रहे हैं। चोर पंचक में पैसों का लेन-देन करने से बचना चाहिए, इसमें धन हानि की संभावनाएं होती है।
चोर पंचक 3 जनवरी 2025 को सुबह 10.47 मिनट पर शुरू होंगे और 7 जनवरी को शाम 05.50 मिनट पर इसकी समाप्ति होगी।
चोर पंचक में व्यापार या बिजनेस से जुड़ी कोई डील नहीं करना चाहिए। इस दौरान दक्षिण दिशा में यात्रा नहीं करनी चाहिए।
चोर पंचक में विवाह करना, उपनयन संस्कार, नए वस्त्र खरीदना, नया निवेश करना आदि भूल कर भी नहीं करने चाहिए। ऐसा करने पर नुकसान की आशंका बनी रहती है।
पंचक के अंतर्गत धनिष्ठा, शतभिषा, उत्तरा भाद्रपद, पूर्वा भाद्रपद व रेवती नक्षत्र आते हैं। जनवरी का पहला पंचक धनिष्ठा नक्षत्र में लग रहा है। धनिष्ठा नक्षत्र में अग्नि का भय रहता है।
गरुड़ पुराण के अनुसार अगर पंचक में किसी की मृत्यु हो जाए तो उसमें सावधानी बरतना चाहिए। दाह संस्कार में 5 पुतलों को जरुर जलाना चाहिए, इससे दोष नहीं लगता।
Trending
- रक्षाबंधन से पहले पंडरीपानी को बड़ी सौगात : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया एसबीआई की नवीन शाखा का शुभारंभ
- नेपाल में फंसे छत्तीसगढ़ के नागरिकों की सहायता के लिए हेल्पलाइन जारी
- नेपाल में बाढ़ एवं भूस्खलन की त्रासदी पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जताया गहरा दुःख
- राज्य शासन द्वारा खेल अलंकरणों के लिए चयनित खिलाड़ियों की सूची जारी
- महिलाओं का सम्मान, सुरक्षा और सशक्तिकरण ही समृद्ध छत्तीसगढ़ की आधारशिला – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- रक्षाबंधन पर केन्द्रीय जेल रायपुर में मुलाकात की व्यवस्था
- बिहान योजना से आत्मनिर्भर बनीं बिलासपुर की महिलाएं, पशु आहार संयंत्र से मिला रोजगार और नियमित आय
- जिला जेल मुंगेली में 28 अगस्त को मनाया जाएगा रक्षा-बंधन पर्व

