साल में 24 एकादशी होती है। हर महीने दो एकादशी व्रत किया जाता है। पुराणों में कहा गया है कि इस व्रत से मोक्ष की प्राप्ति होती है। कम ही लोग जानते हैं कि एकादशी एक देवी थी।
इन्हें विष्णु जी से वरदान प्राप्त था कि जो भी एकादशी का व्रत करेगा उसे जीवन में किसी चीज की कमी नहीं होगी और वह जीवन में खुशहाली पाएगा। एकादशी का व्रत न सिर्फ इस जन्म बल्कि पिछले सात जन्मों के पापों से मुक्ति दिलाता है। साल 2025 में एकादशी व्रत कब-कब किया जाएगा। यहां देखें पूरी लिस्ट।
साल 2025 एकादशी की लिस्ट
10 जनवरी 2025, शुक्रवार पौष पुत्रदा एकादशी
25 जनवरी 2025, शनिवार षटतिला एकादशी
08 फरवरी 2025, शनिवार जया एकादशी
24 फरवरी 2025, सोमवार विजया एकादशी
10 मार्च 2025, सोमवार आमलकी एकादशी
25 मार्च 2025, मंगलवार पापमोचिनी एकादशी
08 अप्रैल 2025, मंगलवार कामदा एकादशी
24 अप्रैल 2025, गुरुवार वरुथिनी एकादशी
08 मई 2025, गुरुवार मोहिनी एकादशी
23 मई 2025, शुक्रवार अपरा एकादशी
06 जून 2025, शुक्रवार निर्जला एकादशी
21 जून 2025, शनिवार योगिनी एकादशी
06 जुलाई 2025, रविवार देवशयनी एकादशी
21 जुलाई 2025, सोमवार कामिका एकादशी
05 अगस्त 2025, मंगलवार श्रावण पुत्रदा एकादशी
19 अगस्त 2025, मंगलवार अजा एकादशी
03 सितंबर 2025, बुधवार परिवर्तिनी एकादशी
17 सितंबर 2025, बुधवार इन्दिरा एकादशी
03 अक्टूबर 2025, शुक्रवार पापांकुशा एकादशी
17 अक्टूबर 2025, शुक्रवार रमा एकादशी
02 नवंबर 2025, रविवार देवुत्थान एकादशी
15 नवंबर 2025, शनिवार उत्पन्ना एकादशी
01 दिसंबर 2025, सोमवार मोक्षदा एकादशी
15 दिसंबर 2025, सोमवार सफला एकादशी
30 दिसंबर 2025, मंगलवार पौष पुत्रदा एकादशी
एकादशी व्रत नियम
* एकादशी के दिन विष्णु जी को पंचामृत, पीले फूल, केला, मौसमी फल, मिठाई और तुलसी अर्पित करें।
* एकादशी का व्रत 24 घंटे के लिए किया जाता है। इसमें अन्न ग्रहण नहीं करते हैं।
* एकादशी के दिन चावल से बनी किसी भी चीज का सेवन न करें।
* एकादशी से एक दिन पहले सात्विक आहार ही ग्रहण करें। तामसिक चीजों से दूर रहें।
* एकादशी व्रत की कथा पढ़ें और ‘ओम नमो भगवते वासुदेवाय’ मंत्र का जाप भी अवश्य करें।
* एकादशी व्रत का पारण दूसरे दिन द्वादशी तिथि पर किया जाता है।
Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। यहां यह बताना जरूरी है कि K.W.N.S. किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।
Trending
- रक्षाबंधन से पहले पंडरीपानी को बड़ी सौगात : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया एसबीआई की नवीन शाखा का शुभारंभ
- नेपाल में फंसे छत्तीसगढ़ के नागरिकों की सहायता के लिए हेल्पलाइन जारी
- नेपाल में बाढ़ एवं भूस्खलन की त्रासदी पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जताया गहरा दुःख
- राज्य शासन द्वारा खेल अलंकरणों के लिए चयनित खिलाड़ियों की सूची जारी
- महिलाओं का सम्मान, सुरक्षा और सशक्तिकरण ही समृद्ध छत्तीसगढ़ की आधारशिला – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- रक्षाबंधन पर केन्द्रीय जेल रायपुर में मुलाकात की व्यवस्था
- बिहान योजना से आत्मनिर्भर बनीं बिलासपुर की महिलाएं, पशु आहार संयंत्र से मिला रोजगार और नियमित आय
- जिला जेल मुंगेली में 28 अगस्त को मनाया जाएगा रक्षा-बंधन पर्व

