मुख्यमंत्री ने बस्तर जिला पत्रकार संघ के पदाधिकारियों को दिलवाई शपथ
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। बस्तर जिला पत्रकार संघ के नव निर्वाचित पदाधिकारियों के शपथ ग्रहण कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय शामिल हुए एवं नव निर्वाचित पदाधिकारियों काे पदीय दायित्व के प्रति निष्ठा, समर्पण की शपथ दिलवाई । इस दाैरान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि बस्तर जैसे क्षेत्र में पत्रकारिता करना एक बड़ी चुनौती है, क्षेत्र की समस्याओं काे आम जनता की आवाज बनकर शासन-प्रशासन के समक्ष प्रस्तुत करने के साहस को नमन है। उन्हाेने कहा कि बस्तर के विकास हेतु पत्रकारों के प्रयास सतत जारी रहे, आप लोंगों के प्रयास से प्रदेश की नकारात्मक छवि को दूर करने में सहायक हुए हैं। छवि में सुधार होने के परिणामस्वरूप इस बार तीस लाख से अधिक पर्यटक प्रदेश के पर्यटन स्थलों में पहुंचे है । उन्होंने बस्तर जिला पत्रकार संघ के नव निर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई और शुभकामनाएं दी ।
कार्यक्रम को उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारिता के उच्च आदर्शों का पालन कर सरकार के अच्छे काम की जानकारी जनता को दें तथा कमियों को भी बताएं। वनमंत्री केदार कश्यप ने संघ के पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि बस्तर की समस्याओं को आवाज बनने में पत्रकारिता की महत्वपूर्ण भागीदारी रही है । विधायक जगदलपुर किरण देव ने नव नियुक्त पदाधिकारियों को बधाई दी और कहा कि पत्रकारिता के नए आयाम स्थापित करने में बस्तर के पत्रकारों महत्वपूर्ण भूमिका रही है। कार्यक्रम में बस्तर पत्रकार संघ के अध्यक्ष मनीष गुप्ता ने स्वागत उद्बोधन दिए। इस दाैरान खेल मंत्री टंकराम वर्मा, सांसद कांकेर भोजराज नाग, विधायक चित्रकोट विनायक गोयल, विधायक दंतेवाड़ा चैतराम अटामी, महापौर श्रीमती सफीरा साहू, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती वेदवती कश्यप, पूर्व सांसद दिनेश कश्यप,पूर्व विधायक संतोष बाफना, लच्छुराम कश्यप, सुभाऊ कश्यप के साथ-साथ बस्तर आईजी सुंदरराज पी., सीसीएफ़ आरसी दुग्गा, कलेक्टर हरिस एस.,एसपी शलभ कुमार सिन्हा सहित अन्य गणमान्य जनप्रतिनिधि उपस्थित थे ।

