खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-कांकेर। जिले के दुधावा के पटेलपारा में मंगलवार देर शाम 6:30 बजे वन्य प्राणी तेंदुआ ने 11 वर्ष के बच्चे पर हमला कर दिया, तेंदुआ बच्चे को गर्दन से पकड़कर ले जा रहा था, इसी दाैरान तेंदुआ की शामत बनकर पालतू कुत्ता शेरा सामने आ गया और तेंदुए पर हमला कर दिया, जिसके बाद तेंदुआ बच्चे को छोड़कर जंगल की ओर भाग खड़ा हुआ। शोर सुनकर मौके पर पहुंचे परिजनों और ग्रामीणों ने बच्चे को तत्काल नजदीक के स्वास्थ्य केंद्र लाया जहां से उसे पहले कांकेर जिला अस्पतालऔर फिर बाद में रायपुर रेफर कर दिया गया है, बच्चे का उपचार इस वक्त रायपुर के डीके अस्पताल में चल रहा है।
प्राप्त जनकारी के अनुसार वन्य प्राणी तेंदुआ के हमले से घायल नीरज ध्रुव अपने घर से महज 100 मीटर दूर अपने चाचा के घर जाने निकला था, तभी अचानक तेंदुए ने उस पर हमला कर दिया और गले से पकड़कर जंगल की ओर भाग रहा था, तभी बच्चे के चाचा के घर का पालतू कुत्ता शेरा सामने आ गया और तेंदुए से भिड़ गया। शेरा की बहादुरी से तेंदुआ बच्चे को वही छोड़कर भाग निकला,जिसके बाद बच्चे को अस्पताल पहुंचाया गया है।
विदित हाे कि इसी क्षेत्र में तेंदुआ अब तक 3 बच्चो को निशाना बना चुका है, जिसमे एक बच्चे की मौत भी हो चुकी है, लेकिन इसके बाद भी वन विभाग ने आदमखोर हो चुके इस तेंदुए को पकड़ने कोई कदम नहीं उठाया। वन विभाग के अधिकारी अब दावा कर रहे है की जल्द ही तेंदुए को पकड़कर दूर जंगल में छोड़ा जाएगा जिसके लिए रायपुर से विशेषज्ञ की टीम भी कांकेर पहुंच रही है।
कांकेर डीएफओ आलोक बाजपाई ने बताया की वन विभाग की टीम रोजाना इलाके में गस्त कर रही है। वहीं रायपुर से भी विशेषज्ञ की टीम आ चुकी है, जिनके द्वारा तेंदुए को ट्रैक करने का प्रयास किया जा रहा है,जिसके बाद उसे पकड़कर दूर जंगल में छोड़ने की याेजना पर कार्य किया जा रहा है।
Trending
- मुख्यमंत्री सेवा सेतु बना सहारा: नाम परिवर्तन की प्रक्रिया हुई आसान, छात्रा की जेईई परीक्षा की राह हुई सुगम
- ऑनलाइन टोकन सुविधा से महिला किसानों को भी मिल रही सहूलियत, धान खरीदी बनी आसान
- प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना से कंचन तिवारी को मिला आर्थिक संबल, मातृत्व के सफर में बनी मददगार
- ‘ऑपरेशन निश्चय’ के तहत बड़ी कार्रवाई, 85 किलो गांजे समेत 71.67 लाख रुपये का माल जब्त; महिला समेत 4 तस्कर गिरफ्तार
- इलाज की चिंता से मुक्ति: छत्तीसगढ़ में गरीब और मध्यम वर्ग के लिए सुरक्षा कवच बनी आयुष्मान योजना
- जल जीवन मिशन ने बदली पहाड़ी गांव गहन्दर की तस्वीर, पानी जुटाने की जद्दोजहद से मिली मुक्ति
- उड़ीसा में सक्रिय दो इनामी माओवादियों ने बीजापुर पुलिस के समक्ष किया आत्मसमर्पण
- बड़ेपल्ली के जंगल में माओवादी डम्प से 39 लाख 77 हजार रुपये नगद बरामद

