खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। इस साल छत्तीसगढ़ सरकार की आखिरी कैबिनेट बैठक सोमवार 30 दिसंबर यानि आज को होगी। सीएम विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में होने वाली इस बैठक में कई अहम फैसले लिए जा सकते हैं। इससे पहले 11 दिसंबर को कैबिनेट की बैठक आयोजित की गई है।
नगरीय निकाय चुनाव की तैयारियों के बीच सरकार इस कैबिनेट बैठक में कई अहम फैसलों पर मुहर लगा सकती है। माना जा रहा है कि इस बैठक के जरिए राज्य सरकार प्रदेशवासियों को नए साल में कई सौगात दे सकती है। इस महीने सरकार की यह दूसरी कैबिनेट बैठक है। 11 दिसंबर को आयोजित हुई बैठक में सरकार ने कई अहम फैसलों पर मुबर लगाई थी। इस बैठक में रायपुर ऑटो एक्सपो में वाहन खरीदने पर 50 फीसदी लाइफ टाइम रोड टैक्स पर छूट देने का फैसला किया गया था।
इन मुद्दों पर हो सकती है चर्चा
छत्तीसगढ़ में साल 2025 के नगरीय निकाय चुनाव प्रस्तावित हैं। माना जा रहा है कि इन चुनावों को लेकर तारीखों पर चर्चा हो सकती है। साय कैबिनेट की मीटिंग में इस बात पर फैसला हो सकता है कि नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव एक साथ होंगे या फिर अलग-अलग।
Trending
- भाजपा ओबीसी मोर्चा की नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित: छत्तीसगढ़ के विधायक ललित चंद्राकर बने राष्ट्रीय महामंत्री
- किराना दुकान से आत्मनिर्भर बनीं पूनम देवी
- चक्रवात से प्रभावित किसानों को मिलेगी राहत, फसल क्षति का सर्वे करने खेतों तक पहुंचा प्रशासन
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के करोड़ों लोगों को गरीबी से मिली मुक्ति : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- धान खरीदी 2026-27: किसानों की समस्याओं के त्वरित समाधान पर शासन का फोकस, रकबा सुधार और खरीदी केंद्रों की व्यवस्थाओं में तेज़ी
- दिल्ली से लौटे मुख्यमंत्री साय: बोले- अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले से छत्तीसगढ़ की लोक कला को मिल रही वैश्विक पहचान
- उत्साह और गरिमामय वातावरण में मनाया गया जनजातीय गौरव दिवस
- चिल्फी अंतर्राज्यीय चेकपोस्ट पर बड़ी कार्रवाई: बिहार के कैमूर से लाया जा रहा 301 क्विंटल धान जब्त, मंडी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज

