खबर वर्ल्ड न्यूज-अंबिकापुर। अंबिकापुर में बाहरी लोगों की गतिविधियां लगातार बढ़ती जा रही हैं। इन बाहरी तत्वों ने न केवल यहां डेरा जमाया है, बल्कि अवैध गतिविधियों में भी शामिल पाए जा रहे हैं। इसी कड़ी में सीतापुर पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए पांच लोगों को हिरासत में लिया है। ये सभी युवक हरियाणा के निवासी बताए जा रहे हैं। फिलहाल पुलिस द्वारा इनसे सख्ती से पूछताछ की जा रही है।
मिली जानकारी के अनुसार, हिरासत में लिए गए ये युवक धमकी देकर जमीन खाली कराने का धंधा करते थे। सीतापुर पुलिस की विशेष टीम ने इनकी गतिविधियों पर नजर रखते हुए इन्हें धर दबोचा। पुलिस ने कार्रवाई के दौरान इनके पास से एक देशी कट्टा, छह मोबाइल फोन और करीब 16 लाख रुपये का सामान जब्त किया है।
इस कार्रवाई के बाद स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली है। लंबे समय से ऐसे असामाजिक तत्वों के कारण परेशान जनता अब पुलिस की सक्रियता की सराहना कर रही है। पुलिस का कहना है कि पूछताछ के बाद और भी कई चौंकाने वाले खुलासे हो सकते हैं।
Trending
- नक्सलवाद के साये से समृद्धि के उजाले तक, भारत मंडपम में दिखा नए छत्तीसगढ़ का नया चेहरा
- जनजातीय गौरव दिवस पर जनजातीय संस्कृति, परंपरा और विरासत की दिखी अनुपम झलक
- मानव तस्करी और घरेलू हिंसा के खिलाफ जागरूकता का संदेश देगी राष्ट्रीय कार्यशाला, राज्यपाल करेंगे शुभारंभ, मुख्यमंत्री होंगे शामिल
- पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आबकारी नीति, फसल रकबा और मतदाता सूची के मुद्दों पर सरकार को घेरा
- पूल क्लब की आड़ में हेरोइन (चिट्टा) तस्करी का भंडाफोड़: 4 आरोपी गिरफ्तार, 3.69 लाख से अधिक की संपत्ति जब्त
- प्रधानमंत्री आवास योजना से रामकुमार कश्यप के परिवार को मिला पक्का आशियाना
- सेवा सेतु पोर्टल से रवि कुमार साहू को 10 दिनों में मिला स्थायी जाति प्रमाण पत्र
- गम्हरिया धान खरीदी केंद्र की व्यवस्थाओं से अन्नदाता संतुष्ट, ₹3,100 प्रति क्विंटल दर और ₹13,839 आदान सहायता ने बढ़ाया भरोसा

