खबर वर्ल्ड न्यूज-संतोष पाठक-मुंगेली। भारत स्काउट्स एवं गाइड्स छत्तीसगढ़ के राज्य मुख्य आयुक्त डॉ. सोमनाथ यादव एवं राज्य सचिव कैलाश सोनी के निर्देशन में तथा जिला शिक्षा अधिकारी सी.के. घृतलहरे व जिला सचिव श्री आकाश परिहार के कुशल नेतृत्व में जिला स्तर तृतीय सोपान, निपुण और स्वर्ण पंख जांच परीक्षा के तीन दिवसीय आवासीय शिविर का सफलतापूर्वक समापन हुआ।
शिविर में 12 बुलबुल, 20 स्काउट, 111 गाइड, 65 रोवर और 13 रेंजर ने हिस्सा लिया। शिविर का संचालन श्री मोरध्वज सप्रे एवं गाइड अधिकारी सुश्री रोहिणी ठाकुर द्वारा किया गया। इस दौरान प्रतिभागियों ने स्काउटिंग के विभिन्न मापदंडों का प्रदर्शन कर अपने कौशल और अनुशासन को प्रमाणित किया।
समापन समारोह के मुख्य अतिथि
समापन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में संतुलाल सोनकर, अध्यक्ष, नगर पालिका परिषद, मुंगेली ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई। उन्होंने अपने उद्बोधन में कहा कि “स्काउटिंग विद्यार्थियों में व्यक्तित्व विकास, भाईचारा, अनुशासन, समाजसेवा और स्वावलंबन की शिक्षा देती है। यह एक वैचारिक आंदोलन है जो राष्ट्र प्रेम से ओतप्रोत होकर अच्छे नागरिक तैयार करने में सहायक है।”
विशिष्ट अतिथि
कार्यक्रम में अमित गुप्ता, जिला यातायात प्रभारी, मुंगेली विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
मुख्य परीक्षक
शिविर में स्काउट-गाइड के कौशल की जांच के लिए मुख्य परीक्षक के रूप में श्री पीताम्बर दास मानिकपुरी, वीरेंद्र कश्यप, बिजेंद्र कश्यप, दिनेश साहू, युगल राजपूत, मोनू बेलदार, भूपेंद्र सिंह राजपूत, नीरज खुशरो, श्रीमती सुषमा पांडेय, गायत्री राजपूत, मोतिम साहू, रामकुमार बधेल और बालकृष्ण उपस्थित रहे।
प्रमुख गतिविधियां एवं पुरस्कार
वरिष्ठ स्काउटर श्री पीताम्बर ने बताया कि तृतीय सोपान, निपुण जांच शिविर में निपुणता प्राप्त करने वाले स्काउट, गाइड, रोवर और रेंजर अब राज्यपाल पुरस्कार के लिए पात्र होंगे।
जिला सचिव श्री आकाश परिहार ने अपने वक्तव्य में कहा कि “स्काउटिंग बच्चों के समग्र विकास और चरित्र निर्माण में सहायक है। यह बच्चों को जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए प्रेरित करती है।” उन्होंने शिविर को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी संचालक मंडल, स्काउट मास्टर, गाइड कैप्टन और परीक्षकों का धन्यवाद व्यक्त किया।
शिविर का समापन प्रमाण पत्र वितरण के साथ हुआ, जिससे सभी प्रतिभागियों को उनके प्रयासों और उपलब्धियों के लिए प्रोत्साहित किया गया।
Trending
- नक्सलवाद के साये से समृद्धि के उजाले तक, भारत मंडपम में दिखा नए छत्तीसगढ़ का नया चेहरा
- जनजातीय गौरव दिवस पर जनजातीय संस्कृति, परंपरा और विरासत की दिखी अनुपम झलक
- मानव तस्करी और घरेलू हिंसा के खिलाफ जागरूकता का संदेश देगी राष्ट्रीय कार्यशाला, राज्यपाल करेंगे शुभारंभ, मुख्यमंत्री होंगे शामिल
- पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आबकारी नीति, फसल रकबा और मतदाता सूची के मुद्दों पर सरकार को घेरा
- पूल क्लब की आड़ में हेरोइन (चिट्टा) तस्करी का भंडाफोड़: 4 आरोपी गिरफ्तार, 3.69 लाख से अधिक की संपत्ति जब्त
- प्रधानमंत्री आवास योजना से रामकुमार कश्यप के परिवार को मिला पक्का आशियाना
- सेवा सेतु पोर्टल से रवि कुमार साहू को 10 दिनों में मिला स्थायी जाति प्रमाण पत्र
- गम्हरिया धान खरीदी केंद्र की व्यवस्थाओं से अन्नदाता संतुष्ट, ₹3,100 प्रति क्विंटल दर और ₹13,839 आदान सहायता ने बढ़ाया भरोसा

