खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। सरकार ने राजनांदगांव में आरक्षक भर्ती प्रक्रिया को स्थगित कर दिया है। गृहमंत्री विजय शर्मा ने भर्ती में गड़बड़ी की गंभीर शिकायतों के बाद पूरी प्रक्रिया रोकने के आदेश दिए हैं। बता दें कि करीब 6 सौ आरक्षकों की भर्ती की प्रक्रिया चल रही थी। बता दें कि राजनांदगांव जिले में चल रहे पुलिस आरक्षक भर्ती प्रक्रिया में गड़बड़ी के मामले में पुलिस ने एक और कार्रवाई की है, जिसमें एक महिला अभ्यर्थी को पुलिस के द्वारा गिरफ्तार किया गया है। अनुचित तरीके से इवेंट में आर्थिक लालच देने वाले अभ्यर्थी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
राजनांदगांव जिले के आठवीं बटालियन में पुलिस आरक्षक भर्ती की प्रक्रिया पिछले 16 नवंबर 2024 से जारी है, वहीं भर्ती प्रक्रिया में कुछ दिन पूर्व गड़बड़ी का मामला सामने आया था। जिसके बाद पूरे मामले में लालबाग थाने पुलिस में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई थी। इसके बाद पुलिस ने छह आरोपियों को पूर्व में ही गिरफ्तार किया है, जिसमें दो पुलिस आरक्षक पुरुष दो महिला आरक्षक और दो तकनीकी टीम के सदस्य हैं, जिन्हें गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।
Trending
- एक्टर राहुल बोस आज आएंगे रायपुर, अस्मिता रग्बी चैम्पियनशिप में होंगे शामिल
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज दिल्ली दौरे से लौटेंगे
- नक्सलवाद के साये से समृद्धि के उजाले तक, भारत मंडपम में दिखा नए छत्तीसगढ़ का नया चेहरा
- जनजातीय गौरव दिवस पर जनजातीय संस्कृति, परंपरा और विरासत की दिखी अनुपम झलक
- मानव तस्करी और घरेलू हिंसा के खिलाफ जागरूकता का संदेश देगी राष्ट्रीय कार्यशाला, राज्यपाल करेंगे शुभारंभ, मुख्यमंत्री होंगे शामिल
- पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आबकारी नीति, फसल रकबा और मतदाता सूची के मुद्दों पर सरकार को घेरा
- पूल क्लब की आड़ में हेरोइन (चिट्टा) तस्करी का भंडाफोड़: 4 आरोपी गिरफ्तार, 3.69 लाख से अधिक की संपत्ति जब्त
- प्रधानमंत्री आवास योजना से रामकुमार कश्यप के परिवार को मिला पक्का आशियाना

