खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। अगर आप क्रिकेट प्रेमी हैं और छत्तीसगढ़ में रहते हैं तो यह खबर आपके लिए ही है। एक बार फिर रायपुर में दिग्गज क्रिकेटरों का जमावड़ा लगने वाला है। रायपुर के शहीद वीरनारायण सिंह क्रिकेट स्टेडियम में अपना जलवा बिखेरेंगे। इसमें मास्टर-ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर का नाम भी शामिल है। तो चलिए जानते हैं कि आखिर शहीद वीरनारायण सिंह क्रिकेट स्टेडियम में कौन सा मुकाबला होने वाला है।
दरअसल, भारत में इंटरनेशनल मास्टर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया जा रहा है। इसके मुकाबलों के लिए मुंबई और लखनऊ के अलावा रायपुर के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम को भी सेलेक्ट किया गया है। IML T20 में भारत समेत कुल 6 देशों की टीमें हिस्सा लेंगी। भारत के मुकाबले रायपुर में होंगी। सबसे खास बात यह है कि टूर्नामेंट में भारतीय टीम की कप्तान क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर करेंगे।
मिली जानकारी के अनुसार इस टूर्नामेंट में भारत समेत कुल 6 देशों की टीमें हिस्सा लेंगी। लीग में भारत के अलावा ऑस्ट्रेलिया, साउथ अफ्रीका, वेस्टइंडीज और श्रीलंका की टीमें भी शामिल हैं। रायपुर में मुकाबले के लिए स्टेडियम में तैयारियां भी शुरू हो गई है।
Trending
- मुख्यमंत्री सेवा सेतु बना सहारा: नाम परिवर्तन की प्रक्रिया हुई आसान, छात्रा की जेईई परीक्षा की राह हुई सुगम
- ऑनलाइन टोकन सुविधा से महिला किसानों को भी मिल रही सहूलियत, धान खरीदी बनी आसान
- प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना से कंचन तिवारी को मिला आर्थिक संबल, मातृत्व के सफर में बनी मददगार
- ‘ऑपरेशन निश्चय’ के तहत बड़ी कार्रवाई, 85 किलो गांजे समेत 71.67 लाख रुपये का माल जब्त; महिला समेत 4 तस्कर गिरफ्तार
- इलाज की चिंता से मुक्ति: छत्तीसगढ़ में गरीब और मध्यम वर्ग के लिए सुरक्षा कवच बनी आयुष्मान योजना
- जल जीवन मिशन ने बदली पहाड़ी गांव गहन्दर की तस्वीर, पानी जुटाने की जद्दोजहद से मिली मुक्ति
- उड़ीसा में सक्रिय दो इनामी माओवादियों ने बीजापुर पुलिस के समक्ष किया आत्मसमर्पण
- बड़ेपल्ली के जंगल में माओवादी डम्प से 39 लाख 77 हजार रुपये नगद बरामद

