खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-दंतेवाड़ा। जिले के बारसूर थाना क्षेत्र अंर्तगत ग्राम उदेनार बड़ेपारा निवासी झुमुकलाल कश्यप का अपने ही रिश्तेदार के साथ जमीन को लेकर विवाद चल रहा था, जमीन विवाद की वजह से आराेपी झुमुकलाल कश्यप ने जयसिंह एवं उसके पुत्र मोसूराम पर प्राण घातक हमला कर फरार हाे गया। वारदात के बाद से आरोपी 3 साल तक फरार रहा, इस दाैरान पुलिस काे मुखबिर से आराेपी की सूचना पर फरार आरोपी झुमुकलाल कश्यप काे गिरफ्तार कर कार्यवाही उपरांत आज शनिवार काे जेल दाखिल कर दिया है।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजकुमार बर्मन ने बताया कि बारसूर थाना क्षेत्र के उदेनार बड़ेपारा निवासी झुमुकलाल कश्यप का अपने ही रिश्तेदार जयसिंह से कई वर्षो से जमीन विवाद चल रहा था, इसी विवाद के चलते आरोपी ने जयसिंह के बेटे मोसूराम को तीर मारकर घायल कर दिया था, इस बात को लेकर फिर दोनों के बीच विवाद हो गया, उसी बात को लेकर आरोपी झुमुकलाल ने 17 जून 2021 को जय सिंह को जान से मारने के नियत से सीने में चाकू मारा। लेकिन गलती से चाकू सीने की जगह हाथ में लग गई, जयसिंह के शोर मचाने पर आरोपी फरार हो गया। प्रार्थी ने मामले की रिपोर्ट बारसूर थाना में दर्ज कराया, पुलिस 3 साल से आरोपी की तलाश कर रही थी, पुलिस को इसी माह आरोपी के आने की सूचना मिली, जिसके बाद पुलिस टीम ने घेराबंदी कर आरोपी को गिरफ्तार कर कर लिया है।
Trending
- नक्सलवाद के साये से समृद्धि के उजाले तक, भारत मंडपम में दिखा नए छत्तीसगढ़ का नया चेहरा
- जनजातीय गौरव दिवस पर जनजातीय संस्कृति, परंपरा और विरासत की दिखी अनुपम झलक
- मानव तस्करी और घरेलू हिंसा के खिलाफ जागरूकता का संदेश देगी राष्ट्रीय कार्यशाला, राज्यपाल करेंगे शुभारंभ, मुख्यमंत्री होंगे शामिल
- पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आबकारी नीति, फसल रकबा और मतदाता सूची के मुद्दों पर सरकार को घेरा
- पूल क्लब की आड़ में हेरोइन (चिट्टा) तस्करी का भंडाफोड़: 4 आरोपी गिरफ्तार, 3.69 लाख से अधिक की संपत्ति जब्त
- प्रधानमंत्री आवास योजना से रामकुमार कश्यप के परिवार को मिला पक्का आशियाना
- सेवा सेतु पोर्टल से रवि कुमार साहू को 10 दिनों में मिला स्थायी जाति प्रमाण पत्र
- गम्हरिया धान खरीदी केंद्र की व्यवस्थाओं से अन्नदाता संतुष्ट, ₹3,100 प्रति क्विंटल दर और ₹13,839 आदान सहायता ने बढ़ाया भरोसा

