खबर वर्ल्ड न्यूज-टेकेश्वर दुबे-कवर्धा। छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा आज शनिवार 21 दिसंबर 2024 को कबीरधाम जिले के प्रवास पर रहेंगे। इस दौरान वे विकास कार्यों के भूमिपूजन, कृषक सम्मेलन और सांस्कृतिक कार्यक्रमों में शामिल होंगे।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार उपमुख्यमंत्री शर्मा आज शनिवार को सुबह 11:30 बजे रायपुर से कवर्धा के लिए प्रस्थान करेंगे। इसके बाद वे भूमिपूजन एवं कृषक सम्मेलन, दोपहर 2 बजे बोड़ला पहुंचेंगे, जहां नगर पंचायत के विभिन्न निर्माण कार्यों का भूमिपूजन करेंगे। इसके बाद ग्राम बांधाटोला, बोड़ला में कृषक सम्मेलन, कृषक संगोष्ठी और सम्मान समारोह में भाग लेंगे। साथ ही हिंदू संगम कार्यक्रम में भी शामिल होंगे। अपराह्न 4 बजे देवांगन पारा, सकरहा घाट, कवर्धा में श्रीमद् भागवत महापुराण यज्ञ सप्ताह में शामिल होंगे। अपराह्न 4:30 बजे कवर्धा में आरक्षित समय रहेगा।
इसके बाद कवर्धा के गांधी मैदान में उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा, रात्रि 8 बजे विराट कवि सम्मेलन में शामिल होंगे।
Trending
- किराना दुकान से आत्मनिर्भर बनीं पूनम देवी
- चक्रवात से प्रभावित किसानों को मिलेगी राहत, फसल क्षति का सर्वे करने खेतों तक पहुंचा प्रशासन
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के करोड़ों लोगों को गरीबी से मिली मुक्ति : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- धान खरीदी 2026-27: किसानों की समस्याओं के त्वरित समाधान पर शासन का फोकस, रकबा सुधार और खरीदी केंद्रों की व्यवस्थाओं में तेज़ी
- दिल्ली से लौटे मुख्यमंत्री साय: बोले- अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले से छत्तीसगढ़ की लोक कला को मिल रही वैश्विक पहचान
- उत्साह और गरिमामय वातावरण में मनाया गया जनजातीय गौरव दिवस
- चिल्फी अंतर्राज्यीय चेकपोस्ट पर बड़ी कार्रवाई: बिहार के कैमूर से लाया जा रहा 301 क्विंटल धान जब्त, मंडी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज
- जैव विविधता संरक्षण के लिए प्रभावी नियम बनाने पर विशेषज्ञों ने किया मंथन

