हिंदू धर्म में अमावस्या तिथि को महत्वपूर्ण माना गया है। अमावस्या अगर सोमवार को पड़े तो इसे सोमवती अमावस्या कहते हैं। इस दिन शुभ मुहूर्त में दीप जलाने से चमत्कारिक लाभ मिलते हैं।
सोमवती अमावस्या 2024
अमावस्या के दिन पितरों के निमित्त दान, तर्पण, पिंडदान आदि करने का महत्व है। वहीं सोमवती अमावस्या पर शिवजी और माता पार्वती की पूजा करने से शुभ फलों की प्राप्ति होती है। सोमवती अमावस्या पर कुछ विशेष जगहों पर दीप जलाने से देवताओं और पितरों का आशीर्वाद प्राप्त होता है।
पौष महीने में सोमवती अमावस्या सोमवार 30 दिसंबर 2024 को पड़ेगी, जोकि इस साल की आखिरी अमावस्या भी है। इस दिन दीपक जलाने का महत्व होता है। आइये जानते हैं सोमवती अमावस्या पर किन जगहों पर दीप जलाना होता है शुभ।
मुख्य द्वार: सोमवती अमावस्या पर घर के मुख्य द्वार पर घी का दीप जरूर जलाएं और जल से भरा कलश भी रखें। ज्योतिषाचार्य अनीष व्यास के अनुसार इससे मां लक्ष्मी का आगमन घर पर होता है और सुख-समृद्धि में वृद्धि होती है।
दक्षिण दिशा: यह दिशा पितरों की मानी जाती है। सोमवती अमावस्या पर इस दिशा में पितरों के निमित्त दीप जलाने से वे प्रसन्न होते हैं और अपने परिवार वालों को आशीर्वाद देते हैं। पितरों के आशीर्वाद से घर-परिवार में सुख-शांति बनी रहती है।
पीपल के पास: सोमवती अमावस्या पर पीपल वृक्ष के नीचे दीपक जरूर जलाएं। हिंदू धर्म में ऐसा माना जाता है कि पीपल में देवताओं और पितरों का वास होता है। इसलिए पीपल के पास दीप जलाने से पितरों और देवताओं का आशीर्वाद मिलता है।
ईशान कोण: सोमवती अमावस्या पर घर के ईशान कोण में भी दीपक जलाना शुभ माना जाता है। ईशान कोण घर के उत्तर-पूर्व दिशा को कहते हैं। इस दिशा को देवताओं का निवास स्थान माना जाता है। इस दिशा में दीप जलाने से सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।
Trending
- आवास एवं पर्यावरण मंत्री ओ.पी. चौधरी करेंगे 119.89 करोड़ रुपए की आवासीय परियोजना का भूमिपूजन एवं शिलान्यास
- लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग में 111 उप अभियंताओं की नियुक्ति
- 27 अगस्त को रायपुर के न्यू सर्किट हाउस में समान नागरिक संहिता के प्रारूप पर मंथन
- नगरीय प्रशासन विभाग के प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा ने ई-बस योजना, पीएम आवास और वेस्ट-टू-एनर्जी परियोजना की समीक्षा की
- घुमड़ते बादलों के बीच मुक्ताकाशी मंच पर साकार हुआ ‘पावस प्रसंग’
- नवपदस्थ कलेक्टर ने जिला कलेक्टोरेट में विभिन्न कार्यालयों का किया औचक निरीक्षण
- मुख्यमंत्री साय 25 अगस्त को महतारी वंदन योजना के 31वीं किस्त की राशि करेंगे जारी
- श्रमिक परिवारों के बच्चों को मिल रही उत्कृष्ट शिक्षा, उनके सपनों को पंख देना हमारी प्राथमिकता – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

