खबर वर्ल्ड न्यूज-शिव तिवारी-बिलासपुर। उप मुख्यमंत्री अरुण साव 1 अक्टूबर को रायपुर और बिलासपुर में विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। वे 1 अक्टूबर को सवेरे साढ़े 11 बजे रायपुर के जे.आर. दानी स्कूल में ‘स्वच्छता ही सेवा’ पखवाड़ा के तहत आयोजित स्वच्छता की पाठशाला-सह-सफाई मित्र सुरक्षा शिविर में शामिल होंगे।
उप मुख्यमंत्री साव दोपहर पौने एक बजे रायपुर से सड़क मार्ग से बिलासपुर के लिए रवाना होंगे। वे दोपहर पौने तीन बजे बिलासपुर के सरकंडा स्थित शासकीय कृषि महाविद्यालय ऑडिटोरियम में स्वच्छता पखवाड़ा के समापन एवं स्वच्छता शपथ ग्रहण कार्यक्रम में शामिल होंगे। साव दोपहर 03:10 बजे कृषि महाविद्यालय से बिलासपुर के व्यापार विहार के लिए प्रस्थान करेंगे। वे दोपहर सवा तीन बजे व्यापार विहार स्थित त्रिवेणी सभागृह में अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर आयोजित वरिष्ठ नागरिक सम्मान समारोह में शामिल होंगे।
Trending
- मुख्यमंत्री सेवा सेतु बना सहारा: नाम परिवर्तन की प्रक्रिया हुई आसान, छात्रा की जेईई परीक्षा की राह हुई सुगम
- ऑनलाइन टोकन सुविधा से महिला किसानों को भी मिल रही सहूलियत, धान खरीदी बनी आसान
- प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना से कंचन तिवारी को मिला आर्थिक संबल, मातृत्व के सफर में बनी मददगार
- ‘ऑपरेशन निश्चय’ के तहत बड़ी कार्रवाई, 85 किलो गांजे समेत 71.67 लाख रुपये का माल जब्त; महिला समेत 4 तस्कर गिरफ्तार
- इलाज की चिंता से मुक्ति: छत्तीसगढ़ में गरीब और मध्यम वर्ग के लिए सुरक्षा कवच बनी आयुष्मान योजना
- जल जीवन मिशन ने बदली पहाड़ी गांव गहन्दर की तस्वीर, पानी जुटाने की जद्दोजहद से मिली मुक्ति
- उड़ीसा में सक्रिय दो इनामी माओवादियों ने बीजापुर पुलिस के समक्ष किया आत्मसमर्पण
- बड़ेपल्ली के जंगल में माओवादी डम्प से 39 लाख 77 हजार रुपये नगद बरामद

