सनातन धर्म में ग्रहण को अशुभ घटना माना गया है। इस दौरान शुभ या मांगलिक कार्य नहीं किया जाता है। इस साल का आखिरी सूर्य ग्रहण शारदीय नवरात्रि के पहले दिन लगेगा। ऐसे में लोगों के मन में सवाल है कि कब और किस मुहूर्त में घटस्थापना करनी चाहिए। इन्हीं सवालों का जवाब हम इस लेख में देने जा रहे हैं।
साल का दूसरा और आखिरी सूर्य ग्रहण 2 अक्टूबर को सर्व पितृ अमावस्या की रात्रि को शुरू होकर 3 अक्टूबर को सुबह समाप्त होगा। 3 अक्टूबर को शारदीय नवरात्रि शुरू हो रही है। सूर्य ग्रहण से 12 घंटे पहले सूतक काल लगता है। इसके बाद पूजा-पाठ से जुड़ा कोई काम नहीं किया जाता है।
सूर्य ग्रहण का समय
भारतीय समय के अनुसार, सूर्य ग्रहण 2 अक्टूबर को रात्रि 09.14 मिनट पर शुरू होगा। अगले दिन 3 अक्टूबर को तड़के 03.17 मिनट पर समाप्त होगा। ग्रहण के समय भारत में रात होगी और दिखाई नहीं देगा। जब सूर्य ग्रहण नहीं दिखता तो सूतक काल मान्य नहीं होता है।
नवरात्रि घटस्थापना का शुभ मुहूर्त
पंचांग के अनुसार, शारदीय नवरात्रि के दिन घटस्थापना के लिए दो शुभ मुहूर्त हैं। 3 अक्टूबर को सुबह 05.07 मिनट पर कलश स्थापना के लिए शुभ मुहूर्त है। इसके अलावा सुबह 11.52 मिनट से दोपहर 12.40 मिनट तक मुहूर्त है।
डिसक्लेमर- ‘इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।’
Trending
- 32वीं राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस के अंतर्गत 24वीं राज्य स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस का भव्य शुभारंभ
- अंतरराष्ट्रीय स्पर्धाओं में उतरने वाले छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों को तीन लाख रुपए तक की सहायता
- देवेंद्र यादव की राष्ट्रीय सचिव पद से विदाई, मनीष बंछोर की तीखी पोस्ट से सियासी पारा हाई
- चक्रवात से प्रभावित किसानों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराएगी राज्य सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- मुख्यमंत्री साय ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माताजी के निधन पर व्यक्त किया गहरा शोक
- छत्तीसगढ़ में स्पेशल एजुकेटर के 38 पदों पर सीधी भर्ती
- नर्सिंग की रिक्त सीटों के लिए दूसरे और तीसरे चरण की संयुक्त काउंसिलिंग
- पीएम स्वनिधि योजना में छत्तीसगढ़ का परचम: राष्ट्रीय स्तर पर जीते 5 बड़े पुरस्कार, ‘फास्टेस्ट मूवर्स’ श्रेणी में देश में अव्वल

