खबर वर्ल्ड न्यूज-महासमुंद। महासमुंद जिले के पिथौरा थाना क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। पिथौरा पुलिस ने गांव के एक खेत से गड्डे में दफनाई गई एक लाश बरामद की है। यह लाश 34 वर्षीय खिलेश्वर साहू, जो कि अमलीडीह गांव का निवासी था, की बताई जा रही है।
लाश की पहचान खिलेश्वर के रूप में तब हुई जब करीब एक सप्ताह पहले परिजनों ने उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट थाने में दर्ज कराई थी। लाश मिलने के बाद पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है।
पुलिस ने तुरंत मामले की जांच शुरू कर दी है, जिसमें पिथौरा पुलिस, साइबर सेल की टीम और फोरेंसिक विशेषज्ञ शामिल हैं। घटना स्थल पर पुलिस और फोरेंसिक टीम लगातार डटी हुई है और हर पहलू की बारीकी से जांच की जा रही है।
पुलिस ने प्रारंभिक जांच में हत्या के पीछे प्रेम प्रसंग या किसी पुरानी दुश्मनी की आशंका जताई है। हालांकि, अभी तक मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है और पुलिस सभी संभावित कारणों की गहनता से जांच कर रही है। फिलहाल, मामले की जांच जारी है और जल्द ही इस हत्या के पीछे का कारण स्पष्ट होने की उम्मीद है।
Trending
- मुख्यमंत्री सेवा सेतु बना सहारा: नाम परिवर्तन की प्रक्रिया हुई आसान, छात्रा की जेईई परीक्षा की राह हुई सुगम
- ऑनलाइन टोकन सुविधा से महिला किसानों को भी मिल रही सहूलियत, धान खरीदी बनी आसान
- प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना से कंचन तिवारी को मिला आर्थिक संबल, मातृत्व के सफर में बनी मददगार
- ‘ऑपरेशन निश्चय’ के तहत बड़ी कार्रवाई, 85 किलो गांजे समेत 71.67 लाख रुपये का माल जब्त; महिला समेत 4 तस्कर गिरफ्तार
- इलाज की चिंता से मुक्ति: छत्तीसगढ़ में गरीब और मध्यम वर्ग के लिए सुरक्षा कवच बनी आयुष्मान योजना
- जल जीवन मिशन ने बदली पहाड़ी गांव गहन्दर की तस्वीर, पानी जुटाने की जद्दोजहद से मिली मुक्ति
- उड़ीसा में सक्रिय दो इनामी माओवादियों ने बीजापुर पुलिस के समक्ष किया आत्मसमर्पण
- बड़ेपल्ली के जंगल में माओवादी डम्प से 39 लाख 77 हजार रुपये नगद बरामद

