दीपावली का पावन पर्व धनतेरस से शुरू होता है। 5 दिन के दीपोत्सव पर्व की समाप्ति भैया दूज पर होती है। भाई दूज को यम द्वितीया भी कहते हैं। इस दिन व्यापारी लोग चित्रगुप्त पूजा भी करते हैं। पौराणिक कथा के अनुसार ये पर्व यमराज और उनकी बहन के अटूट प्रेम को दर्शाता है।
स्नेह, सौहार्द व प्रीति का प्रतीक यम द्वितीया यानी भाई दूज हर साल कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि को मनाया जाता है। इस साल 2024 में भाई दूज कब है, भैया दूज की डेट को लेकर कंफ्यूजन है तो यहां जानें सही तारीख, तिलक करने का मुहूर्त।
भाई दूज 2 या 3 नवंबर 2024 कब ?
कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि यानी भाई दूज की तिथि 2 नवंबर 2024 को रात 8:21 पर शुरू हो जाएगी और इसका समापन 3 नवंबर 2024 को रात 10:05 पर होगा। ऐसे में उदिया तिथि के अनुसार भाई दूज का त्योहार 3 नवंबर को ही मनाया जाएगा।
भाई दूज 2024 मुहूर्त
भाई दूज पर 3 नवंबर 2024 को दोपहर 01 बजकर 10 मिनट से दोपहर 03 बजकर 22 मिनट तक तिलक करने का शुभ मुहूर्त बन रहा है। इस दिन 2 घंटे और 12 मिनट का टीका करने का शुभ मुहूर्त है।
भाई दूज का संबंध यमराज-यमुना से है
भैय्या दूज पर, बहनें अपने भाइयों को टीका करके, उनके लम्बे और खुशहाल जीवन की प्रार्थना करती हैं। भाई अपनी बहनों को उपहार प्रदान करते हैं। भैय्या दूज को भाऊ बीज, भाई दूज, भात्र द्वितीया और भतरु द्वितीया के नाम से भी जाना जाता है।
भाई दूज का धार्मिक महत्व भी है। शास्त्रों के अनुसार, कार्तिक शुक्ल द्वितीया तिथि पर यम अपनी बहन के घर गए थे। वहां अपनी बहन द्वारा किए गए आदर सत्कार से प्रसन्न होकर उन्होंने वरदान दिया कि जो भाई बहन इस दिन यमुना में स्नान करके यम पूजा करेंगे, भाई को शुभ मुहूर्त में तिलक कर भोजन कराएंगे तो उसे मृत्यु के बाद यमलोक नहीं जाना पड़ेगा।
Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। यहां यह बताना जरूरी है कि K.W.N.S. किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।
Trending
- ई-बसों से बदलेगी शहरों की पब्लिक ट्रांसपोर्ट की तस्वीर, 240 बसों के संचालन के लिए बनी रणनीति
- छत्तीसगढ़ में होगी देश की पहली राज्य स्तरीय हॉकी लीग, छह टीमें लेंगी हिस्सा, राज्य के खिलाड़ियों को मिलेगा बड़ा मंच
- हेमाबंद में पशु क्रूरता मामले में प्रशासन की सख्ती, आरोपी पिता-पुत्र गिरफ्तार,शासकीय भूमि से अतिक्रमण हटाया गया
- नवा रायपुर को देश की अग्रणी ग्रीनफील्ड सिटी के रूप में विकसित करने पर जोर – आवास एवं पर्यावरण मंत्री ओ.पी. चौधरी
- ड्रोन के पंखों से आत्मनिर्भरता की उड़ान, ‘विष्णु भैया’ की योजनाओं से हेमलता बनीं ड्रोन दीदी
- सातवें वेतनमान के पेंशनरों को अब 58 प्रतिशत और छटवें वेतमान के पेंशनरों को मिलेगा 257 प्रतिशत महंगाई राहत
- रक्षाबंधन से पहले महतारी वंदन की राशि बनी बहनों के लिए शगुन, बलरामपुर की रानी, प्रमिला और करिश्मा के चेहरे पर आई मुस्कान
- रक्षाबंधन से पहले विष्णु भैया का बहनों को खुशियों का उपहार

