दिवाली का त्योहार रौशनी और खुशियों का त्योहार है। इस दिन के लिए लोग हर साल ढ़ेरों तैयारियां करते हैं। कहा जाता है कि इस दिन मां लक्ष्मी धरती पर आती हैं और अपने भक्तों की पूजा से प्रसन्न होकर उन्हें सुख समृ्द्धि का वरदान देती हैं। लेकिन इस दिन मां लक्ष्मी का पूजा करने के साथ किए गए कुछ उपायों से व्यक्ति को धन लाभ होता है। इसके अलावा सालभर तरक्की के रास्ते खुलते हैं। इस साल दिवाली शुक्रवार 31 अक्टूबर को मनाई जाएगी। इस दिन आप इन खास उपायों को अपनाकर सफलता प्राप्त कर सकते हैं।
दिवाली के उपाय
दिवाली के दिन धन लाभ के लिए मां लक्ष्मी की पूजा में 11 कौड़ियां, 21 कमलगट्टा, सुपारी और पीली सरसों मां लक्ष्मी को अर्पित करें। पूजा के बाद इन चीजों के एक लाल रंग के कपड़े में बाधकर तिजोरी या धन के स्थाप पर रख दें। मान्यता है कि ऐसा करने से पूरे साल धन से जुड़ी कोई समस्या नहीं होती है।
सुख-समृद्धि के उपाय
घर मे सुख समृद्धि लाने के लिए दिवाली की रात मां लक्ष्मी की पूजा में 5,9, या 11 गोमती चक्र चढ़ाएं और पूजा करें। इसके बाद इन्हें अपनी तिजोरी या धन के स्थान पर रख दे।
नौकरी पाने के उपाय
अगर बहुत मेहनत करने के बाद भी नौकरी नहीं मिल रही है या नौकरी छूट गई है। ऐसे में आप दिवाली के दिन 5 सुपारी, 5 कौड़ियां और कच्ची हल्दी की 5 गांठ सभी को गंगाजल से धोकर लाल रंग के कपड़े में बांध कर धन के स्थान पर रख दें।
दूर होगी नकारात्मकता
दीपावली के दिन अशोक के पेड़ के पत्तों से बंदनवार बनाएं और इसे मुख्य दरवाजे पर लगाएं। ऐसा करने से घर की नकारात्मक ऊर्जा नष्ट हो जाएगी।
धन लाभ के उपाय
दीवाली के दिन मां लक्ष्मी के साथ भगवान गणेश और धन के देवता कुबरे की पूजा की जाती है। उसके बाद चांदी के सिक्के तिजोरी में रखने से आर्थिक स्थिति में सुधार होता है। इसके अलावा इस दिन तिजोरी में नोटों की गड्डी रखना भी बहुत शुभ होता है।
आर्थिक तंगी से बचने के उपाय
आर्थिक तंगी से बचने के लिए दिवाली के दिन एक पीपल के पत्ता लें उसपर ॐ लिखकर उसे तिजोरी में रखने से आर्थिक तंगी दूर होती है और माता लक्ष्मी का आशीर्वाद भी मिलता है।
Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है। K.W.N.S. इसकी पुष्टि नहीं करता है।
Trending
- बेमेतरा में लघु धान्य फसलों की नई शुरुआत: पहली बार MSP पर बिकेगा कोदो, कुटकी और रागी; 30 दिसंबर तक पंजीयन का मौका
- 32वीं राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस के अंतर्गत 24वीं राज्य स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस का भव्य शुभारंभ
- अंतरराष्ट्रीय स्पर्धाओं में उतरने वाले छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों को तीन लाख रुपए तक की सहायता
- देवेंद्र यादव की राष्ट्रीय सचिव पद से विदाई, मनीष बंछोर की तीखी पोस्ट से सियासी पारा हाई
- चक्रवात से प्रभावित किसानों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराएगी राज्य सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- मुख्यमंत्री साय ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माताजी के निधन पर व्यक्त किया गहरा शोक
- छत्तीसगढ़ में स्पेशल एजुकेटर के 38 पदों पर सीधी भर्ती
- नर्सिंग की रिक्त सीटों के लिए दूसरे और तीसरे चरण की संयुक्त काउंसिलिंग

