खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू दो दिवसीय दौरे पर छत्तीसगढ़ आ रही हैं। इस दौरान वह प्रदेश की महिलाओं को दीपावली से पहले बड़ी सौगात देंगी। 25 अक्टूबर को छत्तीसगढ़ की 70 लाख महिलाओं को दिवाली से पहले महतारी वंदन योजना की 9वीं किश्त की राशि जारी की जाएगी। इस बार महिलाओं के खाते में राष्ट्रपति रिमोट का बटन दबाकर करेंगी।
महिलाओं के खाते में शुक्रवार को 651.37 करोड़ रुपये जारी किए जाएंगे। छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा महिलाओं के आर्थिक स्वावलंबन एवं सशक्तिरण को बढ़ावा देने, उनके सामाजिक और पारिवारिक स्थिति को सुदृढ़ बनाने, लिंग विभेद एवं असामानता को दूर करने के उद्देश्य से महतारी वंदन नामक योजना संचालित की जा रही है। इस योजना का शुभारंभ 10 मार्च 2024 को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने किया था। यह योजना राज्य में एक मार्च 2024 से लागू की गई है।
कौन है इस योजना के लिए पात्र
महतारी वंदन योजना के तहत 21 वर्ष से अधिक आयु की राज्य की लगभग 70 लाख महिलाओं को प्रतिमाह एक हजार रूपए की वित्तीय सहायता राज्य सरकार द्वारा प्रदान की जा रही है। राज्य में अब तक हितग्राही महिलाओं को 8 मासिक किश्तों में 5227 करोड़ रूपए का भुगतान डीबीटी के माध्यम से किया गया है।
Trending
- मुख्यमंत्री सेवा सेतु बना सहारा: नाम परिवर्तन की प्रक्रिया हुई आसान, छात्रा की जेईई परीक्षा की राह हुई सुगम
- ऑनलाइन टोकन सुविधा से महिला किसानों को भी मिल रही सहूलियत, धान खरीदी बनी आसान
- प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना से कंचन तिवारी को मिला आर्थिक संबल, मातृत्व के सफर में बनी मददगार
- ‘ऑपरेशन निश्चय’ के तहत बड़ी कार्रवाई, 85 किलो गांजे समेत 71.67 लाख रुपये का माल जब्त; महिला समेत 4 तस्कर गिरफ्तार
- इलाज की चिंता से मुक्ति: छत्तीसगढ़ में गरीब और मध्यम वर्ग के लिए सुरक्षा कवच बनी आयुष्मान योजना
- जल जीवन मिशन ने बदली पहाड़ी गांव गहन्दर की तस्वीर, पानी जुटाने की जद्दोजहद से मिली मुक्ति
- उड़ीसा में सक्रिय दो इनामी माओवादियों ने बीजापुर पुलिस के समक्ष किया आत्मसमर्पण
- बड़ेपल्ली के जंगल में माओवादी डम्प से 39 लाख 77 हजार रुपये नगद बरामद

