खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। 10 किलो गांजा की तस्करी करते 2 लोग गिरफ्तार हुए है। एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट अंतर्गत गठित नारकोटिक सेल को सूचना प्राप्त हुई कि थाना गंज क्षेत्रांतर्गत फाफाडीह चौक स्थित बस स्टॉप के पास दो व्यक्ति अपने पास गांजा रखे है तथा कहीं जाने की फिराक में है। जिस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर लखन पटले, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक क्राईम संदीप मित्तल, नगर पुलिस अधीक्षक कोतवाली योगेश साहू एवं उप पुलिस अधीक्षक क्राईम संजय सिंह द्वारा प्रभारी एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना प्रभारी गंज को सूचना की तस्दीक कर आरोपियों को गांजा के साथ रंगे हाथ पकड़ने निर्देशित किया गया।
जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना गंज पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा उक्त स्थान जाकर मुखबीर द्वारा बताये हुलिये के व्यक्तियों को चिन्हांकित कर पकड़ा गया। पूछताछ में व्यक्ति ने अपना नाम सूरज मिश्रा निवासी उत्तर प्रदेश होना बताया तथा 01 बालक जो विधि के साथ संघर्षरत बालक था। उनके पास रखे बैग की तलाशी लेने पर बैग में गांजा रखा होना पाया गया। जिस पर दोनो को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 10 किलो गांजा जुमला कीमती लगभग 1,00,000/- रूपये जप्त कर उनके विरूद्ध थाना गंज में अपराध क्रमांक 372/24 धारा 20बी नारकोटिक एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही की गई है।
गिरफ्तार-
01. सूरज मिश्रा पिता रामबली मिश्रा उम्र 22 साल निवासी ग्राम बासाहूर थाना सरायअकेली जिला कौसम्बी उत्तर प्रदेश।
02. विधि के साथ संघर्षरत 01 बालक।
Trending
- मुख्यमंत्री सेवा सेतु बना सहारा: नाम परिवर्तन की प्रक्रिया हुई आसान, छात्रा की जेईई परीक्षा की राह हुई सुगम
- ऑनलाइन टोकन सुविधा से महिला किसानों को भी मिल रही सहूलियत, धान खरीदी बनी आसान
- प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना से कंचन तिवारी को मिला आर्थिक संबल, मातृत्व के सफर में बनी मददगार
- ‘ऑपरेशन निश्चय’ के तहत बड़ी कार्रवाई, 85 किलो गांजे समेत 71.67 लाख रुपये का माल जब्त; महिला समेत 4 तस्कर गिरफ्तार
- इलाज की चिंता से मुक्ति: छत्तीसगढ़ में गरीब और मध्यम वर्ग के लिए सुरक्षा कवच बनी आयुष्मान योजना
- जल जीवन मिशन ने बदली पहाड़ी गांव गहन्दर की तस्वीर, पानी जुटाने की जद्दोजहद से मिली मुक्ति
- उड़ीसा में सक्रिय दो इनामी माओवादियों ने बीजापुर पुलिस के समक्ष किया आत्मसमर्पण
- बड़ेपल्ली के जंगल में माओवादी डम्प से 39 लाख 77 हजार रुपये नगद बरामद

