खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। रायपुर दक्षिण विधानसभा के पूर्व विधायक बृजमोहन अग्रवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बीजेपी उम्मीदवार सुनील सोनी पर कांग्रेस के लगाए आरोपों का जवाब दिया। रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने रायपुर दक्षिण उपचुनाव को लेकर एक प्रेसवार्ता में कांग्रेस के पूर्व सांसद सुनील सोनी का समर्थन करते हुए कहा कि सुनील सोनी ने रायपुर शहर के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। उन्होंने उन पर निष्क्रियता के आरोपों को गलत बताया और कहा कि सुनील सोनी ने 100 प्रतिशत सांसद निधि का उपयोग किया है।
बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि सुनील सोनी रायपुर के विकास पुरुष हैं और उनके कार्यकाल में शहर का स्वरूप बदला है। उन्होंने रायपुर में सिटी बस सेवा की शुरुआत, स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट, और अमृत मिशन योजना के तहत बड़े पैमाने पर कामों का जिक्र किया। साथ ही, उन्होंने बताया कि सुनील सोनी ने विभिन्न पदों पर जनता की सेवा की है और उनकी उपलब्धियों के आधार पर रायपुर दक्षिण की जनता उन्हें भली-भांति जानती है। सांसद अग्रवाल ने यह भी कहा कि रायपुर दक्षिण में सुनील सोनी के नेतृत्व में विकास कार्यों को और आगे बढ़ाया जा सकता है और उनके काम की तुलना में कांग्रेस के प्रत्याशी को कोई पहचान नहीं है।
Trending
- मुख्यमंत्री सेवा सेतु बना सहारा: नाम परिवर्तन की प्रक्रिया हुई आसान, छात्रा की जेईई परीक्षा की राह हुई सुगम
- ऑनलाइन टोकन सुविधा से महिला किसानों को भी मिल रही सहूलियत, धान खरीदी बनी आसान
- प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना से कंचन तिवारी को मिला आर्थिक संबल, मातृत्व के सफर में बनी मददगार
- ‘ऑपरेशन निश्चय’ के तहत बड़ी कार्रवाई, 85 किलो गांजे समेत 71.67 लाख रुपये का माल जब्त; महिला समेत 4 तस्कर गिरफ्तार
- इलाज की चिंता से मुक्ति: छत्तीसगढ़ में गरीब और मध्यम वर्ग के लिए सुरक्षा कवच बनी आयुष्मान योजना
- जल जीवन मिशन ने बदली पहाड़ी गांव गहन्दर की तस्वीर, पानी जुटाने की जद्दोजहद से मिली मुक्ति
- उड़ीसा में सक्रिय दो इनामी माओवादियों ने बीजापुर पुलिस के समक्ष किया आत्मसमर्पण
- बड़ेपल्ली के जंगल में माओवादी डम्प से 39 लाख 77 हजार रुपये नगद बरामद

