खबर वर्ल्ड न्यूज-शिव तिवारी-बिलासपुर। बिलासपुर में कई जगहों पर बर्तन दुकान और जनरल स्टोर समेत किराना दुकानों में खुलेआम घरेलू गैस सिलेंडर की कालाबाजारी हो रही है। दीवाली में सक्रिय खाद्य विभाग ने बुधवार को छापेमारी कर 11 अवैध गैस सिलेंडर बरामद किया है। दुकान संचालकों के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है। शहर में घरेलू गैस सिलेंडर के दुरुपयोग करने अवैध रूप से कालाबाजारी करने की खाद्य विभाग को लगातार शिकायतें मिल रही है।
दरअसल, बर्तन दुकान, मेटल स्टोर्स और जनरल स्टोर्स में घरेलू गैस सिलेंडर को अवैध रूप से रखकर रिफलिंग करने का अवैध कारोबार बड़े पैमाने पर चल रहा है। लगातार शिकायत होने के बाद भी खाद्य विभाग के अधिकारी कार्रवाई नहीं कर रहे थे। जिससे उनकी मिलीभगत होने के आरोप लग रहे थे। इस पर कलेक्टर अवनीश शरण ने खाद्य विभाग को मैदानी इलाकों में जाकर जांच करने के निर्देश दिए हैं।
Trending
- मुख्यमंत्री सेवा सेतु बना सहारा: नाम परिवर्तन की प्रक्रिया हुई आसान, छात्रा की जेईई परीक्षा की राह हुई सुगम
- ऑनलाइन टोकन सुविधा से महिला किसानों को भी मिल रही सहूलियत, धान खरीदी बनी आसान
- प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना से कंचन तिवारी को मिला आर्थिक संबल, मातृत्व के सफर में बनी मददगार
- ‘ऑपरेशन निश्चय’ के तहत बड़ी कार्रवाई, 85 किलो गांजे समेत 71.67 लाख रुपये का माल जब्त; महिला समेत 4 तस्कर गिरफ्तार
- इलाज की चिंता से मुक्ति: छत्तीसगढ़ में गरीब और मध्यम वर्ग के लिए सुरक्षा कवच बनी आयुष्मान योजना
- जल जीवन मिशन ने बदली पहाड़ी गांव गहन्दर की तस्वीर, पानी जुटाने की जद्दोजहद से मिली मुक्ति
- उड़ीसा में सक्रिय दो इनामी माओवादियों ने बीजापुर पुलिस के समक्ष किया आत्मसमर्पण
- बड़ेपल्ली के जंगल में माओवादी डम्प से 39 लाख 77 हजार रुपये नगद बरामद

