Close Menu
KhabarWorld24KhabarWorld24

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    मुख्यमंत्री सेवा सेतु बना सहारा: नाम परिवर्तन की प्रक्रिया हुई आसान, छात्रा की जेईई परीक्षा की राह हुई सुगम

    November 25, 2026

    ऑनलाइन टोकन सुविधा से महिला किसानों को भी मिल रही सहूलियत, धान खरीदी बनी आसान

    November 25, 2026

    प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना से कंचन तिवारी को मिला आर्थिक संबल, मातृत्व के सफर में बनी मददगार

    November 25, 2026
    Facebook X (Twitter)
    Trending
    • मुख्यमंत्री सेवा सेतु बना सहारा: नाम परिवर्तन की प्रक्रिया हुई आसान, छात्रा की जेईई परीक्षा की राह हुई सुगम
    • ऑनलाइन टोकन सुविधा से महिला किसानों को भी मिल रही सहूलियत, धान खरीदी बनी आसान
    • प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना से कंचन तिवारी को मिला आर्थिक संबल, मातृत्व के सफर में बनी मददगार
    • ‘ऑपरेशन निश्चय’ के तहत बड़ी कार्रवाई, 85 किलो गांजे समेत 71.67 लाख रुपये का माल जब्त; महिला समेत 4 तस्कर गिरफ्तार
    • इलाज की चिंता से मुक्ति: छत्तीसगढ़ में गरीब और मध्यम वर्ग के लिए सुरक्षा कवच बनी आयुष्मान योजना
    • जल जीवन मिशन ने बदली पहाड़ी गांव गहन्दर की तस्वीर, पानी जुटाने की जद्दोजहद से मिली मुक्ति
    • उड़ीसा में सक्रिय दो इनामी माओवादियों ने बीजापुर पुलिस के समक्ष किया आत्मसमर्पण
    • बड़ेपल्ली के जंगल में माओवादी डम्प से 39 लाख 77 हजार रुपये नगद बरामद
    Facebook Instagram YouTube
    KhabarWorld24KhabarWorld24
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर
      • दुर्ग
      • बस्तर
      • बिलासपुर
      • सरगुजा
    • राष्ट्रीय
      • दिल्ली
      • मध्य प्रदेश
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • एंटरटेनमेंट
    • खेल
    • धर्म आध्यात्म
    • बिज़नेस
    • संपादकीय
    • Contact
    KhabarWorld24KhabarWorld24
    Home » चंदली में आयोजित हुआ जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर एवं कौशल विकास पखवाड़ा
    बिलासपुर

    चंदली में आयोजित हुआ जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर एवं कौशल विकास पखवाड़ा

    adminBy adminOctober 24, 2024No Comments0 Views
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Telegram WhatsApp Copy Link

    कलेक्टर और एसपी ने शिविर का किया अवलोकन

    आमजनों की समस्याओं का संवेदनशीलता के साथ निराकरण के दिए निर्देश

    खबर वर्ल्ड न्यूज-संतोष पाठक-मुंगेली। लोरमी विकासखंड के ग्राम चंदली में जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर एवं कौशल पखवाड़ा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कलेक्टर राहुल देव, पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल एवं जनप्रतिनिधियों ने भारत माता की छायाचित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया। उन्होंने राजस्व, खाद्य, महिला एवं बाल विकास, पशुधन, मछलीपालन, आदिम जाति कल्याण, समाज कल्याण सहित विभिन्न स्टॉलों का अवलोकन किया और आमजनों को पात्रतानुसार योजनाओं से लाभान्वित करने के निर्देश संबंधित अधिकारी को दिए। शिविर में मांगों एवं शिकायतों से संबंधित कुल 727 आवेदन प्राप्त हुए, इनमें से 35 आवेदन का मौके पर निराकरण कर आमजनों को त्वरित राहत पहुंचाई गई।
    सभी के सहयोग से बेहतर कार्य करेंगे – कलेक्टर
    कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कलेक्टर ने कहा कि आज जिला प्रशासन के आला अधिकारी-कर्मचारी आपके द्वार, आपके गॉव पहुंचे हैं। शासन की जनकल्याणकारी योजना आप लोगों के लिए है, सभी आमजन इसका भरपूर लाभ उठाएं। कलेक्टर ने मैदानी अमलों को लोगों के समक्ष खड़ा कराकर पूछा? यदि किसी से संबंधित शिकायत हो, तो उसे भी बताएं। उन्होंने कहा कि गांव के विकास में सभी की भूमिका होती है, सभी के सहयोग से बेहतर कार्य करेंगे। कलेक्टर ने शाला त्यागी बच्चों की समस्याएं भी सुनी और उनकी समस्याओं का त्वरित निदान नहीं करने पर संबंधित बीआरसी को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश एसडीएम लोरमी को दिए। उन्होंने युवाओ को प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना, प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री कौशल विकास कार्यक्रम का लाभ उठाने की अपील की।
    फर्जी कॉल व मैसेज से रहें सावधान – पुलिस अधीक्षक
    पुलिस अधीक्षक ने कहा कि सरकार की हर एक योजना का उद्देश्य आप लोगों को समृद्ध बनाना है। आप लोग जितना ज्यादा योजनाओं में रूचि लेंगे, उतना ज्यादा लाभ मिलेगा। उन्होंने ग्रामीणों को सायबर अपराध से बचाव के संबंध में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि मोबाईल का उपयोग करने वाले इन बातों का हमेशा ध्यान रखें। आपका मोबाईल नम्बर आपके आधार कार्ड से लिंक होना चाहिए। मोबाईल किसी दूसरे व्यक्ति को उपयोग के लिए न दें और कोई अनजान व्यक्ति कॉल करके आपसे निजी जानकारी मांगे, तो बिल्कुल न दें। फर्जी कॉल से सावधान रहें। अनजान मैसेज लिंक या मोबाइल पर आए नोटिफिकेशन पर बिना जानकारी के क्लिक ना करें। मनी ट्रांसफर एप का काम होने पर तुरंत लॉगआउट करें।
    जिला पंचायत सीईओ प्रभाकर पांडेय ने कहा कि शिविर में अधिकतर आवेदन प्रधानमंत्री आवास एवं शौचालय योजना के प्राप्त हुए हैं। आवास योजना के लिए ग्राम पंचायतों में सर्वे का काम चल रहा है। सर्वे सूची शासन को शीघ्र भेजी जाएगी। वहीं शौचालय योजना के तहत प्राप्त आवेदनों के परीक्षण उपरांत भौतिक सत्यापन कर पात्रतानुसार हितग्राहियों को लाभान्वित किया जाएगा। उन्होंने कौशल विकास योजनांतर्गत युवाओं को हुनर सीखकर स्वरोजगार करने के लिए प्रेरित किया। गणमान्य नागरिक कोमलगिरी गोस्वामी ने कहा कि आपके समस्या के निराकरण के लिए समय-समय पर शिविर का आयोजन किया जाता है। कौशल विकास पखवाड़ा बेरोजगार युवाओं को रोजगार से जोड़ने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।
    कलेक्टर एवं एसपी ने बच्चों को कराया अन्नप्राशन, सुपोषण किट का किया वितरण
    शिविर में कलेक्टर एवं एसपी ने 08 बच्चों को अन्नप्राशन भी कराया और उन्हें शुभाशीष दिया। साथ ही 06 बच्चों की माताओं को सुपोषण टोकरी प्रदान कर बच्चों की उचित देखभाल करने करने और पौष्टिक आहार प्रदान करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने विभिन्न विभागों के स्टॉलों के अवलोकन के दौरान स्वास्थ्य विभाग के स्टाल में स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी ली और अपना शुगर एवं ब्लडप्रेशर जांच कराया। साथ ही लोगों को अपने नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में अपना स्वास्थ्य जांच करने के लिए प्रोत्साहित किया।
    कौशल पखवाड़ा अंतर्गत लगाया गया पंजीयन काउंटर
    शिविर में कौशल पखवाड़ा के अंतर्गत कौशल आधारित गतिविधियों में प्रशिक्षण एवं आजीविका संवर्धन के लिए पंजीयन काउंटर लगाया गया। जिसमें प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना अंतर्गत कारपेंटर, लोहार, मूर्तिकार, मोची, राजमिस्त्री, दर्जी, सहित 18 विभिन्न गतिविधियों में प्रशिक्षण के लिए पंजीयन किया गया। इसी प्रकार प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना के अंतर्गत कारपेट विवर, वुडन टॉय मेकर, सिरेमिक एंड टेराकोटा टॉय मेकर तथा आजीविका विकास कार्यक्रम के अंतर्गत फोटोशॉप, नमकीन, इलेक्ट्रिकल स्विच बोर्ड, लेडीज गारमेंट्स आदि के प्रशिक्षण के लिए पंजीयन किया गया। प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के तहत 59 और मुख्यमंत्री कौशल विकास योजना के तहत 60 सहित कुल 119 आवेदन प्राप्त हुए। कलेक्टर एवं एसपी द्वारा विश्वकर्मा योजना अंतर्गत प्रशिक्षण प्राप्त 20 लोगों को प्रमाण पत्र प्रदान किया गया।
    हितग्राहियों को सामग्री, प्रमाणपत्र एवं चेक प्रदान कर किया गया लाभान्वित
    शिविर में आयुष विभाग द्वारा 251 रोगियों का उपचार, शिक्षा विभाग द्वारा 03 बच्चों को दिव्यांग किट, विभिन्न खेल विधाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को प्रमाण पत्र, 13 बच्चों को साक्षरता हेतु उल्लास पुस्तक किट तथा 03 बच्चों को जाति प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। स्वास्थ्य विभाग अंतर्गत 05 हितग्राहियों को आयुष्मान कार्ड, मत्स्य पालन विभाग अंतर्गत 05 हितग्राहियों को महाजाल तथा आइसबॉक्स, खाद्य विभाग अंतर्गत 08 हितग्राहियों को नवीन राशन कार्ड, कृषि विभाग द्वारा 18 किसानों को प्रधानमंत्री स्वाईल हेल्थ कार्ड योजनांतर्गत मृदा कार्ड, पंचायत विभाग अंतर्गत 10 हितग्राहियों को आवास स्वीकृति पत्र, आजीविका मिशन अंतर्गत 10 हितग्राहियों को को चक्रीय निधि, 10 लोगों को सामुदायिक निवेश कोष, समाज कल्याण विभाग द्वारा 09 लोगों को नवीन पेंशन स्वीकृति, कृषि विभाग द्वारा 10 किसानों को कृषि बीज का वितरण किया गया
    योजनाओं से संबंधित ब्रोसर एवं पुस्तक का किया गया वितरण
    शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा शासकीय योजनाओं एवं कार्यक्रमों से संबंधित ब्रोसर एवं पुस्तक का वितरण किया गया। जनसंपर्क विभाग द्वारा महतारी वंदन योजना कहानी संग्रह, सुशासन के नवीन आयाम, जनमन और रोजगार नियोजन का वितरण किया गया। इस दौरान लोगों ने शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं और कार्यक्रमों पर आधारित पुस्तक की सराहना की और उपयोगी बताया। इस अवसर पर वन मंडलाधिकारी संजय यादव, लोरमी एसडीएम अजीत पुजारी, डिप्टी कलेक्टर अजय शतरंज सहित संबंधित अधिकारी, स्थानीय जनप्रतिनिधिण, गणमान्य नागरिक, मीडिया के प्रतिनिधिगण और बड़ी संख्या में ग्रामीणजन मौजूद रहे l

    Share. WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Telegram Email Copy Link
    admin
    • Website

    Related Posts

    घर बैठे मिला टोकन, आसानी से हुआ धान विक्रय, किसानों के चेहरे पर आई मुस्कान

    November 25, 2026

    प्रकाश पर्व पर गुरुद्वारा पहुंचे उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, मत्था टेककर लिया आशीर्वाद

    November 24, 2026

    मितानिनें ग्रामीण स्वास्थ्य व्यवस्था की मजबूत आधारशिला, मितानिन दिवस पर 12 मितानिनों का सम्मान

    November 24, 2026
    × Popup Image


    RO No 13718/1

    Top Posts

    बस्तर दशहरा के निशा जात्रा रस्म में अर्धरात्री 12 बजे मां खमेश्वरी मंदिर में दी जायेगी 11 बकरों की बलि

    September 30, 20252,170

    कबाड़ी व्यवसायी का ट्रक चालक काे बंधक बनाकर पीटने का वीडियो हुआ वायरल

    August 3, 20251,375

    पालनार में महिला की संदिग्ध मौत से सनसनी, बलात्कार के बाद हत्या की आशंका- ग्रामीणों में आक्रोश

    July 26, 20251,347

    राज परिवार के सदस्य कमल चंद्र भंजदेव ने बस्तर गोंचा की परंपरा को किया खंडित – शिवशंकर जोशी

    July 16, 20261,344
    Don't Miss
    बस्तर

    मुख्यमंत्री सेवा सेतु बना सहारा: नाम परिवर्तन की प्रक्रिया हुई आसान, छात्रा की जेईई परीक्षा की राह हुई सुगम

    By Khabar WorldNovember 25, 20261

    खबर वर्ल्ड न्यूज-दंतेवाड़ा। मुख्यमंत्री सेवा सेतु पोर्टल शासन की जनकल्याणकारी पहल के रूप में आम…

    ऑनलाइन टोकन सुविधा से महिला किसानों को भी मिल रही सहूलियत, धान खरीदी बनी आसान

    November 25, 2026

    प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना से कंचन तिवारी को मिला आर्थिक संबल, मातृत्व के सफर में बनी मददगार

    November 25, 2026

    ‘ऑपरेशन निश्चय’ के तहत बड़ी कार्रवाई, 85 किलो गांजे समेत 71.67 लाख रुपये का माल जब्त; महिला समेत 4 तस्कर गिरफ्तार

    November 25, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    About Us
    About Us

    खबर वर्ल्ड 24 .com एक ऐसा न्यूज बेबसाईट है।जिसके माध्यम से विभिन्न दैनिक समाचार पत्र एवं अन्य पत्रिका को समाचार एवं फोटो फीचर की सेवायें न्यूनतम शुल्क में प्रदान किया जाता है।साथ ही लिंक के द्वारा भी अन्य पाठकों को भी फेसबुक व्हाट्सएप, यूटयूब व अन्य संचार माध्यम से प्रतिदिन समय समय पर न्यूज भेजा जाता है। khabarworld24.com बहुत कम समय मे अपने पाठकों के बीच लोकप्रिय हुआ है। इस वेबसाइट में विभिन्न प्रकार के समाचार जैसे राजनैतिक, सामाजिक, आर्थिक, प्रसाशनिक, स्वास्थ्य, व्यापार, खेल मनोरंजन, कानून, अपराध, पर्यटन, सांस्कृतिक, एवं सम सामायिक घटनाक्रम का समावेस रहता है। ख़बरवर्ल्ड न्यूज सर्विसेज kwns उत्कृष्ट समाचार एवं सेवाएं देने के लिए तत्पर व कटिबद्व है |

    Email Us: khabarworld2010@gmail.com
    Contact: +91 9329228972

    Facebook Instagram YouTube
    Our Picks

    मुख्यमंत्री सेवा सेतु बना सहारा: नाम परिवर्तन की प्रक्रिया हुई आसान, छात्रा की जेईई परीक्षा की राह हुई सुगम

    November 25, 2026

    ऑनलाइन टोकन सुविधा से महिला किसानों को भी मिल रही सहूलियत, धान खरीदी बनी आसान

    November 25, 2026

    प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना से कंचन तिवारी को मिला आर्थिक संबल, मातृत्व के सफर में बनी मददगार

    November 25, 2026

    ‘ऑपरेशन निश्चय’ के तहत बड़ी कार्रवाई, 85 किलो गांजे समेत 71.67 लाख रुपये का माल जब्त; महिला समेत 4 तस्कर गिरफ्तार

    November 25, 2026

    इलाज की चिंता से मुक्ति: छत्तीसगढ़ में गरीब और मध्यम वर्ग के लिए सुरक्षा कवच बनी आयुष्मान योजना

    November 25, 2026

    जल जीवन मिशन ने बदली पहाड़ी गांव गहन्दर की तस्वीर, पानी जुटाने की जद्दोजहद से मिली मुक्ति

    November 25, 2026
    About Director
    About Director

    संपादक : व्यास पाठक
    पता : ख़बरवर्ल्ड न्यूज सर्विसेस प्रेस एंड मीडिया हाउस
    तेलीबांधा तालाब की पीछे श्याम नगर रायपुर छत्तीसगढ़ पिन 492006
    PAN Number : AJNPP0339F

    Facebook Instagram YouTube
    Designed by RT Internet Services.
    • Home
    • About Us
    • Terms And Conditions
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.