खबर वर्ल्ड न्यूज-आशीष कंठले-बेमेतरा। खरीफ वर्ष 2023-24 में मेसर्स सिन्हा राईस मिलिंग सैगोना जिला बेमेतरा के प्रोप्राईटर द्वारा कस्टम मिलिंग का चावल जमा नहीं किया गया। कलेक्टर के निर्देश पर राईस मिल का भौतिक सत्यापन खाद्य विभाग के अधिकारियों द्वारा किए जाने पर 9423.20 क्विंटल शासकीय धान कम पाए जाने पर प्रकरण दर्ज कर कलेक्टर के समक्ष प्रस्तुत किया गया।
छत्तीसगढ़ कस्टम मिलिंग चावल उपार्जन आदेश 2016 के तहत कार्यवाही करते हुए आगामी आदेश पर्यन्त फर्म मेसर्स सिन्हा राईस मिलिंग सैगोना प्रोप्राईटर जितेन्द्र सिन्हा को काली सूची में दर्ज करते हुए उक्त मिल में छ०ग० राज्य विद्युत वितरण कंपनी मर्यादित द्वारा आपूर्ति किये जा रहे विद्युत कनेक्शन को विच्छेद किये जाने हेतु निर्देशित किया गया है।
Trending
- मुख्यमंत्री सेवा सेतु बना सहारा: नाम परिवर्तन की प्रक्रिया हुई आसान, छात्रा की जेईई परीक्षा की राह हुई सुगम
- ऑनलाइन टोकन सुविधा से महिला किसानों को भी मिल रही सहूलियत, धान खरीदी बनी आसान
- प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना से कंचन तिवारी को मिला आर्थिक संबल, मातृत्व के सफर में बनी मददगार
- ‘ऑपरेशन निश्चय’ के तहत बड़ी कार्रवाई, 85 किलो गांजे समेत 71.67 लाख रुपये का माल जब्त; महिला समेत 4 तस्कर गिरफ्तार
- इलाज की चिंता से मुक्ति: छत्तीसगढ़ में गरीब और मध्यम वर्ग के लिए सुरक्षा कवच बनी आयुष्मान योजना
- जल जीवन मिशन ने बदली पहाड़ी गांव गहन्दर की तस्वीर, पानी जुटाने की जद्दोजहद से मिली मुक्ति
- उड़ीसा में सक्रिय दो इनामी माओवादियों ने बीजापुर पुलिस के समक्ष किया आत्मसमर्पण
- बड़ेपल्ली के जंगल में माओवादी डम्प से 39 लाख 77 हजार रुपये नगद बरामद

