खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-कांकेर। जिले के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम नारा के रामलीला मंडली भवन से 8 लाख रुपए की चोरी मामले में सीसीटीवी फुटेज की मदद से चाेरी के 4 आराेपियाें संतोष कुमार दहिया उर्फ टिरली, उमाकांत जैन, प्रहलाद सिन्हा उर्फ पप्पू एवं नरसिंह कश्यप, को गिरफ्तार किया गया है।
रामलीला मंडली के अध्यक्ष तोरण कुमार सिन्हा ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराते बताया कि 2 अक्टूबर की रात रामलीला मंडली भवन का ताला तोड़कर भवन के अंदर आलमारी को तोड़कर 8 लाख रुपए की चोरी कर लिया गया। अध्यक्ष ने एक सीसीटीवी फुटेज भी पुलिस काे उपलब्ध कराया जिसमें दो चोर दिखाई दे रहे थे। पुलिस ने मुखबिर की सूचना व सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरी में शामिल संतोष कुमार दहिया उर्फ टिरली निवासी संतोषी वार्ड थाना बोधघाट जगदलपुर को घेराबंदी कर जगदलपुर से पकड़ा। इसकी भनक लगते ही चाेरी का आराेपी नरसिंह कश्यप निवासी मेटगुड़ा थाना बोधघाट जगदलपुर अपना मोबाइल बंद कर फरार हो गया, जिसे भी पुलिस ने पकड़ लिया है। संतोष दहिया से कड़ाई से पूछताछ करने पर उसने बताया नारा के दो युवक उमाकांत जैन और प्रहलाद सिन्हा उर्फ पप्पू अलग-अलग मामले में जेल में बंद थे, इसी दौरान दोनों से जेल में दोस्ती हुई थी, जिसके बाद जेल से छुटने पर घटना को अंजाम दिया।
Trending
- मुख्यमंत्री सेवा सेतु बना सहारा: नाम परिवर्तन की प्रक्रिया हुई आसान, छात्रा की जेईई परीक्षा की राह हुई सुगम
- ऑनलाइन टोकन सुविधा से महिला किसानों को भी मिल रही सहूलियत, धान खरीदी बनी आसान
- प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना से कंचन तिवारी को मिला आर्थिक संबल, मातृत्व के सफर में बनी मददगार
- ‘ऑपरेशन निश्चय’ के तहत बड़ी कार्रवाई, 85 किलो गांजे समेत 71.67 लाख रुपये का माल जब्त; महिला समेत 4 तस्कर गिरफ्तार
- इलाज की चिंता से मुक्ति: छत्तीसगढ़ में गरीब और मध्यम वर्ग के लिए सुरक्षा कवच बनी आयुष्मान योजना
- जल जीवन मिशन ने बदली पहाड़ी गांव गहन्दर की तस्वीर, पानी जुटाने की जद्दोजहद से मिली मुक्ति
- उड़ीसा में सक्रिय दो इनामी माओवादियों ने बीजापुर पुलिस के समक्ष किया आत्मसमर्पण
- बड़ेपल्ली के जंगल में माओवादी डम्प से 39 लाख 77 हजार रुपये नगद बरामद

