खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र अंर्तगत धरमपुरा स्थित एलआईसी कालोनी निवासी युवक ने आज बुधवार काे जहर खाकर आत्महत्या कर ली, घटना से पहले साले ने जीजा को फोन पर जहर खाने की बात बताई थी, जिसके बाद उसे महारानी अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। जिसके शव का मेकाॅज में पाेस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है।
कोतवाली टीआई शिवानंद ने बताया कि नगरनार स्टील प्लांट में पदस्थ सीआईएसएफ आरक्षक हरेंद्र सिंह ने कुछ माह पहले अपने साले कौशलेन्द्र प्रताप सिंह 25 वर्ष निवासी ग्राम खकसीस जिला जालौन उत्तरप्रदेश अभी वर्तमान में धरमपुरा स्थित एलआईसी कालोनी में रह रहा था, साथ ही धरमपुरा स्थित विशाल मेगा मार्ट में सेल्समैन के पद पर काम करता था। बुधवार की दोपहर को कौशलेंद्र ने अपने जीजा हरेंद्र को फोन पर बताया कि उसने जहर खा लिया है। जानकारी लगते ही उसने कमरे में रहने वाले अन्य लोगों से इसकी जानकारी लेने पर जहर खाने की बात स्वीकार की, युवक को महारानी अस्पताल लाया गया, जहां उपचार के दाैरान युवक की मौत हो गई, युवक ने जहर क्यों खाया, इस बात की जानकारी परिजनों को भी नही है।
Trending
- मुख्यमंत्री सेवा सेतु बना सहारा: नाम परिवर्तन की प्रक्रिया हुई आसान, छात्रा की जेईई परीक्षा की राह हुई सुगम
- ऑनलाइन टोकन सुविधा से महिला किसानों को भी मिल रही सहूलियत, धान खरीदी बनी आसान
- प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना से कंचन तिवारी को मिला आर्थिक संबल, मातृत्व के सफर में बनी मददगार
- ‘ऑपरेशन निश्चय’ के तहत बड़ी कार्रवाई, 85 किलो गांजे समेत 71.67 लाख रुपये का माल जब्त; महिला समेत 4 तस्कर गिरफ्तार
- इलाज की चिंता से मुक्ति: छत्तीसगढ़ में गरीब और मध्यम वर्ग के लिए सुरक्षा कवच बनी आयुष्मान योजना
- जल जीवन मिशन ने बदली पहाड़ी गांव गहन्दर की तस्वीर, पानी जुटाने की जद्दोजहद से मिली मुक्ति
- उड़ीसा में सक्रिय दो इनामी माओवादियों ने बीजापुर पुलिस के समक्ष किया आत्मसमर्पण
- बड़ेपल्ली के जंगल में माओवादी डम्प से 39 लाख 77 हजार रुपये नगद बरामद

